{"_id":"f77964b4be25686dc1cb0cd1fe387d3d","slug":"for-farmers-to-perform-waived-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों का कर्ज माफ कराने के लिए प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों का कर्ज माफ कराने के लिए प्रदर्शन
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Thu, 11 Dec 2014 01:12 AM IST
विज्ञापन
भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने बुधवार को
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम
से राष्ट्रपति को पत्रक भेज कर किसानों का कर्ज माफ करने की मांग की।
अखिल भारतीय खेत मजदूर सभा के नंदलाल बियार ने कहा कि मनरेगा को खत्म करने की साजिश की जा रही है। जिस पर रोक लगा कर सभी मजदूरों को काम दिया जाए।
उन्होंने कहा कि वनाधिकार कानून के तहत सभी गरीबों को वन पर चार एकड़ जमीन दिया जाए। रामकृत बियार ने कहा कि सिरसी डूब की जमीन से दबंग माफियाओं को बेदखल कर गरीबों को कब्जा दिलाया जाए।
उन्होंने कालीन मजदूरों की मजदूरी तय करने की मांग की। सुरेश कोल ने सभी गरीबों का बीपीएल कार्ड बनवाने की मांग की। राजाराम ने शिक्षामित्र, आशा, आंगनबाड़ी और रसोईयों को राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग की।
प्रदर्शन करने वालाें में बसंती देवी, रामकेश, आशाराम, शांति कोल, सतीश यादव आदि मौजूद रहे।