{"_id":"6729c458083f9f058f09a83e","slug":"food-poisoning-four-people-fell-ill-eating-homemade-rasgullas-admitted-phc-accused-giving-expired-powder-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Food Poisoning : घर में बने रसगुल्ले खाने से चार लोग बीमार; PHC में भर्ती; एक्सपायरी पाउडर देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Food Poisoning : घर में बने रसगुल्ले खाने से चार लोग बीमार; PHC में भर्ती; एक्सपायरी पाउडर देने का आरोप
Tue, 05 Nov 2024 12:38 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Tue, 05 Nov 2024 12:38 PM IST
सार
Mirzapur News : एक ही परिवार के चार लोगों के बीमार होने की सूचना पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। रसगुल्ला बनाने वाला पाउडर एक्सपायर हो गया था, जिसे खाने से सभी लोगों को उल्टी शुरू हो गई थी। डॉक्टरों ने इलाज कर सभी को घर भेज दिया।
विज्ञापन
अस्पताल में हो रहा इलाज।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
मिर्जापुर के हलिया थाना क्षेत्र के सिकटा गांव में घर में बने सीमा पाउडर के रसगुल्ले को खाने से एक ही परिवार के चार लोग उल्टी दस्त के बाद अचेत हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेंस से बीमार लोगों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया।
विज्ञापन
यहां प्रभारी चिकित्साधिकारी द्वारा उपचार किया जा रहा है। उपचार के बाद हालत में सुधार हुआ है। सीमा पाउडर ड्रमण्डगंज के एक दुकान से खरीदा गया था। सीमा पाउडर एक्सपायर होने से सभी लोगों की हालत खराब हुआ हुई है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के सिकटा गांव निवासी चमेला देवी (62) पत्नी चंद्रशेखर पाण्डेय, विनीता (40) पत्नी रविंद्र, पायल (16) व हर्ष (14) की घर में सीमा पाउडर से बने रसगुल्ला खाने से रात्रि में तबियत खराब होने लगी।
विज्ञापन
उल्टी-दस्त के बाद सभी बीमार होकर अचेत हो गए। परिजनों की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एम्बुलेंस कर्मियों ने सभी लोगों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया में भर्ती कराया, जहां प्रभारी चिकित्साधिकारी अवधेश कुमार ने घायलों का उपचार शुरू किया। उपचार के बाद बीमार लोगों की हालत में सुधार होने पर सुबह डिस्चार्ज कर दिया गया है।
परिजनों ने बताया कि सीमा पाउडर ड्रमण्डगंज बाजार स्थित किराना की एक दुकान से लिया था। एक्सपायर होने से लोगों की तबियत ख़राब हुई है। इस संबंध में प्रभारी चिकित्साधिकारी अवधेश कुमार ने बताया की घर में बने सीमा पाउडर के रसगुल्ला खाने से एक ही परिवार के चार लोग बीमार होने के बाद उपचार के लिए एम्बुलेंस से आए थे। उन्हें सुबह डिस्चार्ज कर दिया गया है। वे लोग फूड प्वॉइजनिंग की चपेट में आ गए थे।