फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Food poisoning due to eating Urad dal bara Grandmother and granddaughter died four fell ill in mirzapur

मिर्जापुर में दर्दनाक हादसा: फूड प्वाइजिनिंग से एक ही परिवार के छह लोग हुए बीमार, दादा- दादी और पोती की मौत

Mon, 07 Oct 2024 09:35 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 07 Oct 2024 09:35 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई। यहां उड़द की दाल से बना बरा खाने से परिवार के छह लोगों की तबियत बिगड़ी। अस्पताल ले जाने पर दो लोगों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Food poisoning due to eating Urad dal bara Grandmother and granddaughter died four fell ill in mirzapur
मौके पर रोते- बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर जिले की देहात कोतवाली क्षेत्र के टिकापुर मसारी गांव में रविवार की शाम उड़द की दाल का बरा खाने से हुई फूड पॉइजनिंग के चलते एक परिवार के छह लोगों को अस्पताल ले जाया गया। जहां दादी और पौत्री को डॉक्टर ने मृत्यु घोषित कर दिया। चार बीमार में तीन का निजी अस्पताल में भर्ती कर उपचार चल रहा है। दादा की सोमवार की दोपहर मंडलीय अस्पताल में मौत हो गई। 

विज्ञापन


यह है मामला
टिकापुर मसारी गांव निवासी टेढ़ई बिंद के घर रविवार  की शाम को बरा बना था। इसे खाने के बाद परिवार के छह लोगों  की तबीयत खराब हो गई। उल्टी होने लगी। सभी को उपचार के लिये अस्पताल ले जाया गया। इसमें पतिया बिंद (65) व उसकी पौत्री सीता कुमारी (13)  की मौत हो गई।
विज्ञापन

 
रमाशंकर (40), रानी देवी (25), टेढ़ई (70), गीता (06) का उपचार किया गया। उपचार के बाद सभी  घर चले आये। फिर तबियत बिगड़ने पर  तीन को निजी उपचार निजी अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची है। जांच पड़ताल की जा रही है। सभी को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां दोपहर में उपचार के दौरान टेड़ई की  भी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed