{"_id":"6643e762dbdff4807d0382f4","slug":"food-commissioner-inspected-wheat-procurement-center-in-bhatewara-mirzapur-news-c-20-1-vns1032-603653-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: खाद्य आयुक्त ने भटेवरा में गेहूं खरीद केंद्र का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: खाद्य आयुक्त ने भटेवरा में गेहूं खरीद केंद्र का किया निरीक्षण
विज्ञापन
मिर्जापुर/जिगना। खाद्य आयुक्त सौरभ बाबू ने मंगलवार को छानबे क्षेत्र के भटेवरा स्थित गेहूं खरीद केंद्र का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने केंद्र प्रभारी से गेहूं खरीद के बारे में जानकारी ली। केंद्र प्रभारी शालिनी शर्मा ने बताया कि केंद्र पर और मोबाइल टीम कुल अब तक कुल 67 किसानों से 3064 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई है। ज्यादार किसानों को गेहूं का भुगतान कर दिया गया है।
खाद्य आयुक्त ने बताया कि 15 जून तक गेहूं कीखरीद की जाएगी। उन्होंने केंद्र प्रभारी को खरीद में तेजी लाने का निर्देश दिया। इसके बाद खाद्य आयुक्त ने बबुरा में मोबाइल टीम द्वारा की जा रही गेहूं खरीद का जायजा लिया। जहां गेहूं की तौल हो रही थी। उन्होंने गेहूं खरीद के संबंध में किसानों से भी बात की और ज्यादा से ज्यादा गेहूं केंद्र पर बेचने का अनुरोध किया। गैपुरा में निरीक्षण के बाद खाद्य आयुक्त जंगी रोड स्थित मंडी परिसर में बने केंद्र पर पहुंचे। यहां केंद्र प्रभारी को गेहूं खरीद में तेजी लाने का निर्देश दिया। इस दौरान संभागीय खाद्य नियंत्रक प्रभाकांत द्विवेदी, डिप्टी आरएमओ धनंजय सिंह, डीएसओ संजय कुमार भी मौजूद रहे।