फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Following the newly elected leaders took oath

नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुखों ने ली शपथ

Sat, 19 Mar 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर।
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर। Updated Sat, 19 Mar 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
Following the newly elected leaders took oath
लालगंज में ब्लाॅक प्रमुख के शपथ ग्रहण समारोह में बोलते छानबे विधायक भाईलाल कोल। - फोटो : mirzapur
नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुखों ने ब्लाकों में आयोजित समारोहों में शुक्रवार को शपथ ग्रहण किया। जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह द्वारा शपथ ग्रहण के लिए ब्लाकवार अधिकारियों को नामित किया गया था। इसके बाद प्रमुख और बीडीसी के कार्यकारिणी की पहली बैठक करके कोरम भी पूरा किया गया।
विज्ञापन


जिसके बाद से नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुखों और सदस्यों ने अपने पांच वर्ष के कार्यकाल की शुरुआत किया। बैठक के दौरान ब्लाक प्रमुख और सदस्यों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। 
विज्ञापन



सिटी ब्लाक परिसर में अध्यक्षता में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें नवनिर्वाचित ब्लाक  प्रमुख पुष्पकुमार को खंड विकास अधिकारी सूरज यादव ने शपथ ग्रहण कराया। कार्यक्रम का संचालन एडीओ एसटी राकेश श्रीवास्तव ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन



शपथ ग्रहण के बाद ब्लाक प्रमुख और सदस्यों की बैठक हुई। इस दौरान विधायक मझवां रमेश बिंद, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमिला सिंह, राजेश गौतम, संजय सिंह गहरवार,, प्रमोद सिंह आदि मौजूद रहे। जमालपुर  ब्लाक सभागार में नायब तहसीलदार चुनार चंद्र प्रकाश प्रियदर्शी ने नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख संजय सोनकर को शपथ दिलाई।


शपथ ग्रहण के बाद पिछली कार्रवाई की पुष्टि की गई। वर्ष 2016-17 का साढ़े तीन करोड़ का लेबर बजट पास किया गया। इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य लालता बियार, बीडीओ गंगाराम, सीडीपी मत्तीदेवी, अमित सिंह, मनीष कुशवाहा आदि रहे। 


सीखड़ ब्लाक सभागार में नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख ममता सोनकर और सदस्यों को कृषि अधिकारी राम प्रकाश राना ने शपथ दिलाई। इस अवसर पर बीडीओ शिवनारायण सिंह, एडीओ पंचायत रमेश उपाध्याय आदि मौजूद रहे। 


लालगंज ब्लाक में आयोजित समारोह में नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख महेंद्र गिरि उर्फ नरेंद्र को एसडीएम दिवाकर सिंह ने शपथ ग्रहण कराया। इस दौरान बीडीओ विजय जायसवाल, छानबे विधायक भाईलाल कोल, जय कुमार सिंह, आनंद शेखर गिरि,  बालेंदुमणि त्रिपाठी आदि रहे। संचालन लवकुश त्रिपाठी ने किया।


हलिया ब्लाक परिसर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित प्रमुख ज्ञानेंद्र सिंह को नायब तहसीलदार कृष्ण बहादुर पांडेय ने शपथ ग्रहण कराया। शपथ ग्रहण के बाद ब्लाक प्रमुख ज्ञानेंद्र सिंह ने 113 सदस्यों को शपथ ग्रहण कराया। अध्यक्षता सुरेंद्र बहादुर सिंह तथा संचालन शिव प्रसाद तिवारी ने किया। इस अवसर पर अयोध्या प्रसाद यादव, त्रिवेणी प्रसाद मौर्य, गुल बहार, काशी प्रसाद मिश्रा आदि मौजूद रहे।


छानबे ब्लाक परिसर में नवनिर्वाचित  प्रमुख अवधराज उर्फ पप्पू सिंह को खंड विकास अधिकारी नीरज दूबे ने शपथ ग्रहण कराया। इसके उपरांत प्रमुख ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ ग्रहण कराया। इस दौरान गुलाब चंद्र, रमेश सिंह, गिरधारी पाल, संतोष तिवारी, शिवसेवक पांडेय, गोपालजी रहे।


राजगढ़ ब्लाक परिसर में एसडीएम जैनेंद्र सिंह ने नवनिर्वाचित प्रमुख आशा देवी को शपथ ग्रहण कराया। प्रमुख ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ ग्रहण कराया। इसके बाद बैठक में कार्ययोजना मांगी गई। सुरेंद्र पटेल, प्रभात सिंह, शैलेश सिंह, पंकज उपाध्याय, जगदीश सिंह, बीडीओ सरिता सिंह आदि मौजूद रहे। 


कछवां संवाददाता के अनुसार ब्लाक परिसर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित प्रमुख संध्या गुप्ता को उपायुक्त सुशील कुमार तिवारी ने शपथ ग्रहण कराया। शपथ ग्रहण के दौरान बीडीओ पीएन मिश्रा, सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव, राधेश्याम यादव, राजकुमारी, नागेश उपाध्याय आदि मौजूद रहे।


पड़री संवाददाता के अनुसार पहाड़ी ब्लाक परिसर में नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख पुष्पलता पांडेय को उपायुक्त श्रम रोजगार मनरेगा प्रेम प्रकाश त्रिपाठी ने शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमिला सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख मोतीलाल बिंद, एडीओ पंचायत शिवचंद्र चतुर्वेदी, जिला पंचायत सदस्य रामाश्रे भारती, सुलेखा सिंह, गायत्री देवी आदि मौजूद रहे। 


मड़िहान संवाददाता के अनुसार ब्लाक परिसर में तहसीलदार मृत्युंजय सिंह ने नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख दिनेश सिंह को शपथ दिलाया। दिनेश सिंह ने नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ ग्रहण कराया। इस दौरान मड़िहान विधायक ललितेशपति त्रिपाठी, पूर्व प्रमुख पन्ना देवी, शैलेश सिंह, विमल सिंह पटेल आदि मौजूद रहे।



चुनार के नरायनपुर ब्लाक में एसडीएम चुनार अवधेश कुमार मिश्रा ने नवनिर्वाचित प्रमुख छांगुर को शपथ दिलाया। इस दौरान बीडीओ राजेंद्र प्रसाद यादव आदि रहे। कोन ब्लाक परिसर में डीडीओ मनोज राय ने नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख ज्योति त्रिपाठी को शपथ दिलाई। इस दौरान बीडीओ भावना 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed