फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   fog disturbing the traffic

कोहरे ने रोकी वाहनों की रफ्तार, स्कूली बच्चे परेशान

Fri, 02 Dec 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Fri, 02 Dec 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
fog disturbing the traffic
गुरुवार सुबह घने कोहरे के बीच साइकिल से स्कूल जाते विद्यार्थी।
ठंड के दस्तक देते ही लोगों की दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो गई है। घने कोहरे से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गई है। सुबह घने कोहरे के बीच बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी हुई। गुरुवार को पूर्वाह्न 11 बजे तक चहुंओर कोहरा फैले होने से सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए, वहीं सूर्यास्त होने पर पुन: हर तरफ कोहरा ही कोहरा नजर आ रहा था, जिससे बाजारों की चहल-पहल ही गायब हो गई।
विज्ञापन


विगत दो दिनों से अचानक मौसम का मिजाज बदलने से ठंड से निपटने के लिए लोग रजाई, कंबल व ऊलेन परिधान खरीदने में जुट        गए हैं। नगर में लगी ऊनी कपड़ों के सेल की दूकानों पर भी बड़ी           संख्या में लोग खरीदारी करते रहे, वहीं रेडीमेड रजाई व कंबलों को खरीदने के साथ ही कई लोग अपने हिसाब से रजाई बनवाने में जुटे रहे। अचानक ठंड के दस्तक देने के बाद पालिका प्रशासन की ओर से नगर में कहीं भी अलाव जलवाने की कोई व्यवस्था नहीं की गई है।
विज्ञापन

 
गुरुवार की सुबह छाए घने कोहरे के कारण स्कूली बच्चे ठिठुरते हुए अपने-अपने विद्यालय पहुंचे। बच्चे बकायदा स्वेटर, जैकेट, टोपी, मफलर, दस्ताना आदि पहने स्कूल पहुंचे, बावजूद इसके वह ठंड से ठिठुरते नजर आए। सुबह कोहरे का प्रकोप ऐसा दिखा कि सड़कों पर छोटे-बड़े वाहन रेंगते नजर आए, वहीं अधिकांश वाहन सुरक्षा के लिहाज से अपनी लाइट जला कर ही आगे बढ़ रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोहरे की चपेट में आने के बाद जहां नगरीय इलाकों में लोगों की दिनचर्या प्रभावित रही, वहीं ग्रामीण अंचलों में लोग जगह-जगह अलाव तापते रहे। 
विगत दो दिनों से कोहरे व ठंड से दूकानदारों की दूकानदारी प्रभावित हो रही है, वहीं उद्योग-धंधों पर भी इसका असर दिखाई देने लगा है। गुरुवार को आसमान में बादल छाए होने के कारण पूरे दिन भगवान भास्कर लुका-छिपी का खेल खेलते रहे। इससे छत पर धूप लेने पहुंचे लोगों को निराशा ही हाथ लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed