फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   five reports including doctor corona positive in mirzapur

Coronavirus: डॉक्टर समेत पांच की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, छह की छुट्टी

Wed, 15 Jul 2020 08:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 08:54 PM IST
विज्ञापन
five reports including doctor corona positive in mirzapur
मिर्जापुर। जिले में लगातार 17वें दिन कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। बुधवार को एक प्राइवेट डाक्टर समेत पांच लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। छह लोगों को सर्टिफिकेट देकर छुट्टी दी गई। पांच संक्रमित मिलने के बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 266 हो गई है। 113 एक्टिव केस है। अब तक 150 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है।
विज्ञापन

पिछले दो दिनों में कोरोना संक्रमितों की संख्या में कमी आई है। मंगलवार के बाद बुधवार को भी पांच कर रिपोर्ट पाजिटिव आई है। सीएमओ डा. ओपी तिवारी ने बताया कि बुधवार को 14 लोगों की रिपोर्ट आई है। इसमें पांच की रिपोर्ट पाजिटिव और अन्य की रिपोर्ट निगेटिव आई है। पाजिटिव रिपोर्ट में अमोई चंदईपुर निवासी एक महिला, रामबाग निवासी एक पुरुष, भरुहना चौराहा निवासी एक पुरुष, टीबी कालोनी निवासी मलेरिया विभाग का एक कर्मचारी भी पाजिटिव आई है।
विज्ञापन

मुजफ्फरगंज निवासी एक प्राइवेट डाक्टर की रिपोर्ट भी पाजिटिव आई है। तबीयत खराब होने पर वे लखनऊ के केजीएमयू अस्पताल में भर्ती है। बुधवार को उनकी रिपोर्ट पाजिटिव आई है। अन्य चार को आईसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। पांच लोग स्वस्थ हुए है। इसमें महेवा निवासी एक पुरुष, चील्ह के चिंदलिख निवासी एक पुरुष, नगर के भटवा की पोखरी निवासी एक पुरुष, गजिया टोला निवासी एक पुरुष, मुजेहरा चील्ह निवासी एक पुरुष है। वाराणसी में भर्ती मिर्जापुर जिले के एक पुरुष को वहां डिस्चार्ज किया गया। बुधवार को हाट स्पाट एरिया और मंडलीय अस्पताल में आने वाले 319 संदिग्धों का सैंपल लिया गया। अब तक 10 हजार 31 लोगों का सैंपल लिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed