फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Five positives including chief pharmacist and medicalstaff

चीफ फार्मासिस्ट व मेडिकलकर्मी समेत पांच पाजिटिव

Mon, 29 Jun 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Five positives including chief pharmacist and medicalstaff
मिर्जापुर। जिले में 14 दिन बाद रविवार को राहत मिलने के अगले ही दिन सोमवार को एक साथ पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसमें एक सीएमओ कार्यालय के चीफ फार्मासिस्ट और तीन मेडिकल स्टोर पर काम करने वाले कर्मचारी और पांचवा कोन ब्लाक के सेमरा गांव का निवासी है। स्वास्थ्य कर्मचारियों व उनसे जुड़े लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। सुबह सीएमओ कार्यालय को सैनिटाइज कराने के साथ ही अस्पताल के पास संक्रमित मिलने के बाद मेडकिकल स्टोर व उसके अगल-बगल के दुकान को बंद करा दिया गया। पांच संक्रमित मिलने के बद जिले में कुल संक्रमित की संख्या 89 पहुंच गई है। इसमें एक की मौत हुई है। 63 स्वस्थ होकर घर गए है। 25 एक्टिव केस है।
विज्ञापन

जिले में लगातार 14 दिनों तक 51 पॉजिटिव मरीज मिले, इसमें 24 लोग स्वस्थ होकर घर भी लौटे। रविवार को 15वें दिन पाजिटिव मरीज न मिलने पर स्वास्थ्य महकमें ने राहत की सांस ली थी, पर सोमवार की सुबह होते ही एक साथ चार संक्रमिति मिले। शाम को एक और रिपोर्ट आई। सीएमओ डा. ओपी तिवारी ने बताया कि चीफ फार्मासिस्ट समेत पांच लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई है। चीफ फार्मासिस्ट सीएमओ कार्यालय से अटैच है। इस समय मण्डलीय अस्पताल के ट्रामा सेंटर में एल-थ्री अस्पताल के वेंटिलेटर वार्ड में तैनात थे। चीफ फार्मासिस्ट देहात कोतवाली के विजयपुरा गांव निवासी है। मंडलीय अस्पताल के आस-पास स्थित दो मेडिकल संचालक के यहां काम करने वाले तीन कर्मचारी है। जो रामबाग, तरकापुर और कैलाशपुरी कालोनी घुरहूपट्टी के निवासी है। पांचवा कोन ब्लाक के सेमरा गांव का निवासी है। जो बीते दिनों मंडलीय अस्पताल के ट्रूनाट मशीन से अपनी जांच कराया था। पांचों को आईसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। संक्रमित मिलने के बाद अस्पताल के पास स्थित दो मेडिकल स्टोर और उसके अगल-अगल के दो दुकानों को बंद करा दिया गया है। उनके घर के पास के एरिया को हाट स्पाट घोषित करने के लिए डीएम को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर लाकडाउन के दौरान भी खुले थे। ऐसे में मेडिकल स्टोर संचालकों और वहां पर काम करने वाले कर्मचारियों का सैंपल स्वास्थ्य विभाग ने एक सप्ताह पूर्व लिया था। एक सप्ताह बाद सोमवार को मेडिकल स्टोर संचालकों का की रिपोर्ट आई। इसमें दो मेडिकल स्टोर के तीन कर्मचारियों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। बाकी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed