{"_id":"653d5e0129e44bd004062bd4","slug":"five-policemen-present-in-line-on-complaint-of-negligence-and-extortion-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-7767-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: लापरवाही और वसूली की शिकायत पर पांच पुलिसकर्मी लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: लापरवाही और वसूली की शिकायत पर पांच पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
विज्ञापन
मिर्जापुर। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने कार्य में लापरवाही बरतने और वसूली आदि की शिकायत मिलने पर अलग-अलग थाना क्षेत्रों के पांच पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर जांच का आदेश दिया है। पुलिस अधीक्षक ने थानों और पुलिस चौकियों पर कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को जनता की समस्या की सुनवाई करने को कहा है। साथ ही आगाह किया है कि अगर लोगों की शिकायत आएगी तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
जिगना थाना क्षेत्र में हत्या की घटना में थानाध्यक्ष समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के बाद पुलिस अधीक्षक ने कार्य में लापरवाही, जनता की फरियाद न सुनने, विवेचना में लापरवाही आदि की शिकायत मिलने पर जिगना थाने के ही उप निरीक्षक उमाशंकर और दो आरक्षियों राघवेंद्र सरकार और अनिल कुमार को लाइन हाजिर किया है। इनके अलावा पुलिस अधीक्षक ने चुनार थाना क्षेत्र के अदलपुरा चौकी पर तैनात दो आरक्षियों विनय यादव और जितेंद्र यादव को लाइन हाजिर किया है। इससे पहले बेलन बरौधा में पैसे मांगने के मामले में भी पुलिस अधीक्षक ने आरक्षी अखिलेश को लाइन हाजिर किया था। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि जिन पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्य में लापरवाही, विवेचना सही समय पर न करने और जनता से किसी काम को लेकर वसूली करने की शिकायत मिल रही है, उन पर कार्रवाई की जा रही है।