{"_id":"6666294faa4dbe3c0a037604","slug":"five-people-injured-in-accidents-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-117418-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: हादसों में पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: हादसों में पांच लोग घायल
विज्ञापन
अहरौरा। वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर रविवार को शाम को दो अलग-अलग हादसों में कार सवार पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां से एक घायल को ट्राॅमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया।
मध्य प्रदेश के सिंगरौली निवासी कार चालक अक्षय कुमार सिंह (47) तथा उसमें सवार रसविंदर सिंह (40) निवासी नवानगर सिंगरौली के अलावा संतोष कुमार (36) निवासी दुद्धी चुआं तथा जितेंद्र कुमार (30) निवासी जयंत सिंगरौली मध्य प्रदेश रविवार को शाम को वाराणसी से अपने घर कार से लौट रहे थे। रास्ते मेंलतीफपुर के पास लखनिया वाटर सफारी में रुककर कुछ देर वाटर पार्क का लुत्फ उठाया। इसके बाद सोनभद्र की ओर निकले। इस बीच हनुमान घाटी के पास आगे चल रहे ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे कार अनियंत्रित होकर ट्रक में पीछे से जा टकराई। इस हादसे में कार सवार सभी चार लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने एक घायल को वाराणसी ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस क्षतिग्रस्त कार को थाने ले गई है। उधर, एक और हादसे में कुदारन चौराहे के पास तेज रफ्तार कार ट्रक की चपेट में आकर पलट गई। इस हादसे में कार सवार जौनपुर निवासी लालजी (45) घायल हो गए। उनको उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया गया। लालजी तेरहवीं के कार्यक्रम में सोनभद्र के मधुपुर जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। कार चालक और उसमें सवार दो अन्य बच्चे भी मामूली रूप से घायल हुए हैं। उनको उपचार के बाद सुरक्षित घर भेज दिया गया। थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि दो अलग-अलग हादसों में कुछ लोग घायल हुए हैं। उनको उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया गया।