फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Five people drowned sailors rescued

डूब रहे पांच लोगों को नाविकों ने बचाया

Sun, 16 Oct 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Sun, 16 Oct 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
Five people drowned sailors rescued
डूबने वालों के बचाते ना‌व‌िक

विज्ञापन
अखाड़ा घाट पर शनिवार की सुबह साढ़े छह बजे गंगा स्नान कर रहे एक ही परिवार के पांच सदस्यों के डूबने लगे। मौके पर पहुंचे चार नाविकों ने सबको सुरक्षित पानी से बाहर निकाल लिया। 


बस्ती जनपद के मरवठिया गांव के प्रमोद चौहान के परिवार की सात लोग शुक्रवार की रात मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने आए थे। रात विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर गुजारने के बाद शनिवार की सुबह छह बजे गंगा स्नान करने लिए अखाड़ा घाट पहुंचे। सबसे पहले खुशी (13) चौहान गंगा नहाने लगी। वह गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी।

विज्ञापन

 

खुशी को बचाने के लिए उसका छोटे भाई अनिकेत (10) ने पानी में छलांग लगा दी। वह भी डूबने लगा। बच्चों को डूबते देख घाट पर बैठी प्रमोद चौहान की पत्नी शोभा हड़बड़ी में अपने तीन साल के बेटे निखिल के साथ पानी में कूद गई। शोभा दोनों बालकों को बचा तो नहीं पाई लेकिन अपने बेटे व भाई बहन के साथ खुद भी डूबने लगी। शोभा की ननद विजय लक्ष्मी ने शोर मचाना शुरू किया और पानी में छलांग लगा दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 


परिवार के पांचों सदस्य गंगा में डूबने लगे। उनको डूबता देख घाट पर खड़े लोगों ने मदद मांगनी शुरू कर दी।  शोरगुल सुन कर घाट पर मौजूद नाविक कैलाश निषाद, भैयालाल निषाद, शिवकुमार व सत्य नारायण, पड़ई अपनी-अपनी नावें लेकर पहुंचे और उन्होंने पांचों लोगों को को बाहर निकल लिया। उनका प्राथमिक उपचार कराया गया और सभी सकुशल हैं। लोगों ने नाविकों की तत्परता की सराहना की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed