{"_id":"64e3badf134022185a098804","slug":"five-interstate-smugglers-arrested-with-10-lakh-cannabis-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-4317-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: 10 लाख के गांजा के साथ पांच अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: 10 लाख के गांजा के साथ पांच अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
मिर्जापुर/राजगढ़। थाना क्षेत्र के ददरा पहाड़ी से पुलिस ने 37 किलो गांजा के साथ पांच अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजा का मूल्य करीब 10 लाख रुपये है।
यह जानकारी एएसपी नक्सल ओपी सिंह ने सोमवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी। उन्होंने बताया कि राजगढ़ थानाध्यक्ष राणा प्रताप यादव अपने चार पहिया वाहन से भावां बाजार की तरफ जा रहे थे। उसी दौरान ददरा पहाड़ी गांव के पास बैग लेकर खड़े दो युवक पुलिस की गाड़ी देखते ही बैग लेकर सड़क से नीचे उतरने लगे। शक होने पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों युवकों को बैग के साथ पकड़ लिया। पुलिस ने बैग खोलवाया तो उसमें गांजा भरा हुआ मिला। पुलिस ने पकड़े गए सभी पांच लोगों को राजगढ़ थाने ले गई। गांजा के साथ पकड़े गए आरोपी संदीप जायसवाल, सुरेश जायसवाल निवासी रैपुरा थाना करछना प्रयागराज, अनिल जायसवाल, नगेंद्र कुमार निवासी ढोलू मूर्तियां थाना घोरावल सोनभद्र व सनी जायसवाल निवासी विंध्याचल को जेल भेज दिया। एएसपी नक्सल ने बताया कि कार में रखे बैग से बरामद 37 किलो गांजा की कीमत लगभग 10 लाख रुपये है।
संदीप कुमार जायसवाल व शनि जायसवाल ने पूछताछ के दौरान बताया कि हम लोग आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से गांजा बैग में छिपाकर लाते हैं। सुरेश जायसवाल गांजा लाने तथा बिक्री के लिए स्थान व व्यक्ति के बारे में जानकारी देता है। गांजा की खरीद के लिए अनिल जायसवाल व नागेन्द्र कुमार को बुलाया गया था। उन्हें मांग के अनुसार गांजा बिक्री करने के बाद शेष गांजा को वे लोग लेकर प्रयागराज जा रहे थे, उसी बीच सभी पकड़ लिए गए।