फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Five injured including driver and passenger as truck laden with tomatoes overturns

Mirzapur News: टमाटर लदा ट्रक पलटने चालक-खलासी समेत पांच घायल

Fri, 06 Oct 2023 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Oct 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Five injured including driver and passenger as truck laden with tomatoes overturns
ड्रमंडगंज। थाना क्षेत्र के रीवा-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ड्रमंडगंज घाटी में बृहस्पतिवार को दोपहर बाद अचानक ब्रेक फेल होने से एक ट्रक अनियंत्रित होकर एक बाइक को टक्कर मारते हुए सड़क पर पलट गया। इस हादसे में ट्रक चालक और खलासी के अलावा बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से न्यू पीएचसी ड्रमंडगंज पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश के अनंतपुरी निवासी ट्रक चालक राजशेखर (49) व खलासी व्यंकटेश (45) आंध्र प्रदेश से टमाटर लादकर वाराणसी जा रहे थे। बृहस्पतिवार को ड्रमंडगंज घाटी से नीचे उतरते समय अचानक ब्रेक फेल हो गया। इससे ट्रक अनियंत्रित होकर बाइक में टक्कर मारते हुए पलट गया। इस हादसे में चालक और खलासी के अलावा बाइक सवार विनोद (35), महेंद्र (18) निवासी रामपुर कला कोरांव प्रयागराज और अंकुश (17) निवासी बेलहट कोरांव प्रयागराज घायल हो गए। ट्रक पलटते ही उस पर लदा टमाटर सड़क पर बिखर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। ड्रमंडगंज थानाध्यक्ष अरविंद सरोज ने बताया कि मौके पर उप निरीक्षक सुब्बालाल यादव को भेजा गया। सभी घायलों को अस्पताल भेजने के बाद उनके परिजनों व ट्रक मालिक को भी दुर्घटना की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed