फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Five injured including BJP booth president in fighting between two parties

Mirzapur News: दो पक्षों में हुई मारपीट में भाजपा के बूथ अध्यक्ष समेत पांच घायल

Mon, 11 Dec 2023 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Dec 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Five injured including BJP booth president in fighting between two parties
पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र के बनकी गांव में शनिवार को देर शाम खेत में पशु चराने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर हुई मारपीट में भाजपा के बूथ अध्यक्ष समेत पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

गांव निवासी कमली देवी ने तहरीर देकर बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति का जानवर उनके खेत की फसल चरने लगा। उसको खेत से भगा रही थी तभी आरोपी महिला खेत पर पहुंची और मारपीट करने लगी। दोनों के बीच मारपीट होते देख कमली देवी के पति विजय शंकर पटेल वहां बीच बचाव करने लगे। इस दौरान दोनों के पक्ष के लोगों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट की इस घटना में एक पक्ष के भाजपा के बूथ अध्यक्ष विजय पटेल (45) व कमली देवी (42) के अलावा दूसरे पक्ष के पताली देवी (28), राजू (32), विवेक (14) घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने देर रात दोनों पक्ष के घायलों का इलाज कराया। दोनों पक्ष ने एक दूसरे के खिलाफ संतनगर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रविवार को दोनों पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी राम सरीख गौतम ने बताया कि दोनों पक्ष के कुल पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed