फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Five days after the funeral, the father accused his son's girlfriend of murder.

Mirzapur News: अंतिम संस्कार के पांच दिन बाद पिता ने लगाया बेटे की प्रेमिका पर हत्या का आरोप

Tue, 24 Feb 2026 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Five days after the funeral, the father accused his son's girlfriend of murder.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भावां। पांच दिन पहले प्रेमिका से मिलने के लिए पहुंचे युवक का अगले दिन मड़िहान थाना क्षेत्र के रैकरा गांव के जंगल में पेड़ पर फंदे से लटका शव मिला। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया था पर प्रेमिका से मिलने की बात पता चलने पर युवक के पिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। हड़ौरा गांव निवासी रमई ने बताया कि वह रैकरा गांव में बंटाई पर खेत लेकर सरसों की फसल लगाया था। मड़ाई के लिए एक सप्ताह पहले अपने पुत्र सनोज (18) को रैकरा गांव लेकर गया था। घर पर काम होने पर वह 18 फरवरी को घर चला गया। सनोज मामा के 14 वर्षीय पुत्र मंगरु के साथ पाही पर ही रुक गया था। गांव की ही युवती ने सनोज को फोन कर रात नौ बजे जंगल बुलाया था। सनोज ममेरे भाई के साथ बाइक से मौके पर पहुंच गया।
ममेरे भाई से देर रात वापस आने की बात कहकर उसे वापस भेज दिया। 19 फरवरी की सुबह तक सनोज के न पहुंचने पर बाइक लेकर मंगरु पहुंचा। जहां उसने सनोज को छोड़ा था उससे कुछ दूर ही पेड़ में दुपट्टे के सहारे उसका शव लटक रहा था।
विज्ञापन

गांव में जाकर सनोज का शव लटके होने की जानकारी दी। इसके बाद गांव और परिजन पहुंचे।
जहां जंगल में ही पुत्र का अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के दौरान लकड़ी कम होने पर अधजले शव को मिट्टी खोदकर दफना दिया गया। बाद में पता चला कि युवती ने पुत्र को बुलाई थी तो हत्या करने का आरोप लगाते हुए मड़िहान थाने में तहरीर दी। जिसके बाद पटेहरा चौकी पुलिस ने दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए बुलाकर जांच में जुटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed