फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Five arrested with ganja worth seven lakhs

Mirzapur News: सात लाख के गांजा के साथ पांच गिरफ्तार

Wed, 14 Jun 2023 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jun 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Five arrested with ganja worth seven lakhs
मिर्जापुर। कछवां पुलिस ने सोमवार को क्षेत्र के कटका के पास से सात लाख रुपये मूल्य के गांजा के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

यह जानकारी पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने मंगलवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी। उन्होंने बताया कि सीओ सदर शैलेंद्र त्रिपाठी और कछवां थानाध्यक्ष राम स्वरूप वर्मा को मुखबिर से सूचना मिली कि कटरा के पास कुछ संदिग्ध लोग बैग लेकर खड़े हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेरेबंदी की। पुलिस ने रितिक सिंह, अभिषेक राय उर्फ राघव निवासी सुखदेहरी कला थाना भांवरकोल जनपद गाजीपुर, सुधीर ओझा निवासी सुखदेहरी, रीशु ठाकुर निवासी सोनाड़ी थाना भांवरकोल, रोशन ठाकुर निवासी मनकौली थाना दरभंगा जनपद दरभंगा बिहार समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए लोगों के पास से बैग में छोटे-बड़े 17 पैकेट में कुल 35 किलो गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजा की अनुमानित कीमत सात लाख रुपये है। आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अपने लीडर के कहने पर ओडिसा प्रांत से गांजा लेकर आए थे। इसकी सप्लाई गाजीपुर निवासी एक व्यक्ति को करनी थी। उसी का इंतजार कर रहे थे कि पकड़े लिए गए। गांजा लाकर सप्लाईकर्ता तक पहुंचाने पर उनकी अच्छी खासी कमाई भी हो जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed