फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Five arrested including four prize-winning ones in mirzapur jewellery worth lakhs recovered cases registered

फ्लाइट से चोरी करने जाते थे महाराष्ट्र : चार इनामी समेत पांच गिरफ्तार, लाखों के आभूषण बरामद; दर्ज हैं कई केस

Tue, 22 Oct 2024 06:13 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 22 Oct 2024 06:13 PM IST
सार

Mirzapur News : मिर्जापुर पुलिस को इन चोरों की तलाश काफी दिनों से थी। इनके खिलाफ विभिन्न थानों में दर्जन से ज्यादा मुकदमें भी दर्ज हैं। चोरों के पास से आभूषण सहित बाइक और अन्य सामान बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
Five arrested including four prize-winning ones in mirzapur jewellery worth lakhs recovered cases registered
मिर्जापुर की चुनार थाने की पुलिस ने पांचों को किया गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आस-पास के जिलों के अलावा फ्लाइट से महाराष्ट्र जाकर चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के चार इनामी समेत पांच आरोपियों को चुनार पुलिस ने बीती शाम पचरांव मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से चोरी की 12 घटनाओं के सामान तथा आभूषण आदि के अलावा कार और बाइक बरामद हुई है।

विज्ञापन


यह जानकारी पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने मंगलवार को पुलिस लाइन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी। उन्होंने बताया कि चुनार व कछवां क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही थीं। भाजपा के काशी प्रांत के अध्यक्ष दिलीप पटेल के घर भी चोरी हुई थी। चोरी की घटनाओं का खुलासा करने के लिए टीम गठित की गई। इस बीच थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्य को मुखबिर से सूचना मिली के कुछ लोग चोरी के सामान बेचने के बारे में बात कर रहे हैं।
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि सूचना पर चुनार पुलिस ने सर्विलांस के उप निरीक्षक मानवेंद्र सिंह व एसओजी टीम के साथ सोमवार की शाम पचरांव मोड़ के पास बाइक सवार दो और कार सवार तीन आरोपियों को पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरगना की थी तलाश
पकड़े गए लोगों में 25 हजार के इनामी व गिरोह के सरगना नत्थू प्रसाद उर्फ साहिल निवासी भड़ाव थाना जंसा वाराणसी के अलावा आकाश पटेल निवासी मंगलावीर थाना मिर्जामुराद वाराणसी, अमिताभ राजभर निवासी सारंगपुर थाना जंसा, सूरज रामाश्रय यादव निवासी नवापुर बोइसर थाना पालघर महाराष्ट्र और मनोज सेठ निवासी गंगापुर थाना रोहनिया वाराणसी शामिल हैं। मनोज को छोड़कर सभी 25 हजार के इनामी हैं।

उन्होंने बताया कि मनोज चोरी का सामान खरीदता था। पुलिस ने सभी के पास से 80 ग्राम सोने के आभूषण, 3.750 ग्राम चांदी के आभूषण, छह चांदी के सिक्का, पीतल के बर्तन 120 किलो, ताला तोड़ने में प्रयोग आने वाला एक सब्ब्ल, एक स्क्रू पेचकस, 3060 रुपये नकद, दो सीसी टीवी डीबीआर, एक बाइक, एक कार बरामद किया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूछताछ में चोरी के 12 मामलों का खुलासा किया गया है।

महाराष्ट्र में चोरी करने की बात स्वीकार की
आरोपी नत्थू प्रसाद के ऊपर मिर्जापुर व वाराणसी में 16 और आकाश पटेल पर चार मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी सीसी टीवी का डीबीआर चोरी कर लेते थे। उसे भी बरामद किया गया है। आरोपी फ्लाइट पकड़कर महाराष्ट्र जाते थे। वहां चोरी की घटना को अंजाम देकर फ्लाइट से वापस लौटते थे। पूछताछ में आरोपियों ने महाराष्ट्र में चोरी करने की बात स्वीकार की है।

पुलिस अधीक्षक के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनका एक संगठित गिरोह है, जो दिन में चार पहिया वाहन से रेकी कर बंद घरों की पहचान करते हैं। मौका देखकर घरों का ताला तोड़कर आभूषण, बर्तन व कीमती सामान आदि की चोरी कर बेचते हैं। इससे प्राप्त धनराशि को आपस में बांट लेते हैं। चोरी में प्रयुक्त दोनों बाइक व कार चोरी के पैसे से ही खरीदे गए हैं। मिर्जापुर के आसपास वाराणसी, भदोही, सोनभद्र जिले के अलावा महाराष्ट्र आदि स्थानों पर भी चोरी की घटना को अंजाम दे चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed