फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   mirzapur police arrested Five smugglers for taking liquor from Haryana to Bihar

Mirzapur News: हरियाणा से कार में शराब लेकर जा रहे थे बिहार, पुलिस ने पांच तस्करों को किया गिरफ्तार

Sat, 29 Mar 2025 12:30 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 29 Mar 2025 12:30 AM IST
सार

मिर्जापुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। चेकिंग के दौरान कार से भारी मात्रा में शराब बरामद करने के साथ ही पांच तस्करों को गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन
mirzapur police arrested Five smugglers for taking liquor from Haryana to Bihar
मिर्जापुर पुलिस को मिली सफलता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर जिले की चील्ह पुलिस ने टेढ़वा के पास से चेकिंग के दौरान दो कार से बिहार शराब लेकर जा रहे अंतरराज्यीय गिरोह के पांच तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 27 लाख रुपये की 240 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई। तस्कर हरियाणा से शराब लेकर बिहार जा रहे थे। वहां तीन गुना दाम पर शराब बेचते हैं। सीओ सदर अमर बहादुर ने शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में यह जानकारी दी।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
सीओ अमर बहादुर ने बताया कि शनिवार की रात मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर चील्ह पुलिस, एसओजी, सर्विलांस व आबकारी विभाग की संयुक्त पुलिस टीम ने चील्ह थाना क्षेत्र के टेढ़वा के पास चेकिंग के दौरान दो कारों को रोका। तलाशी ली गई तो दोनों वाहनों से 240 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। कार सवार धीरज कुमार निवासी दाउतपुर थाना शाहपुर जनपद पटना बिहार, राजकुमार निवासी गौरैया स्थाना थाना मनेर जनपद पटना बिहार को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


इसके अलावा पंकज कुमार निवासी हरशाम चक थाना अकिलपुर जनपद पटना बिहार, वरुण कुमार सिंह निवासी गोलारोड़ थाना रूपसपुर जनपद पटना बिहार व प्रिंस राज चौबे निवासी बैंक कॉलोनी थाना एअरपोर्ट जनपद पटना बिहार को भी गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि अंग्रेजी शराब को हरियाणा से कम दाम में खरीद कर बिहार ले जाकर ऊंचे दामों पर बेचते हैं। शराब तीन गुना दाम में बेचते हैं। इससे पहले भी तीन बार शराब लेकर जा चुके हैं। इस बार पकड़े गए। इसमें राजकुमार पर एक मुकदमा दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed