फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Five and a half hectares of land has been marked in Parsia for the district hospital.

Mirzapur News: जिला अस्पताल के लिए परसिया में साढ़े पांच हेक्टेयर जमीन चिह्नित

Mon, 26 Feb 2024 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
Five and a half hectares of land has been marked in Parsia for the district hospital.
मिर्जापुर। विंध्याचल क्षेत्र के परसिया में जिला अस्पताल बनाने के लिए जमीन मिल गई है। लगभग साढ़े पांच हेक्टेयर जमीन पर जिला अस्पताल बनेगा। विंध्याचल में जिला अस्पताल बनने से विंध्याचल के अलावा छानबे सहित आसपास के जिलों के लोगों को भी इसका लाभ मिलेेगा।
विज्ञापन

जिले में अभी 155 बेड का जिला मंडलीय अस्पताल है। इसके अलावा 86 बेड के जिला महिला अस्पताल का भी संचालन हो रहा है। तीन साल से ये दोनों अस्पताल मेडिकल काॅलेज के अधीन हो गए हैं। जिला अस्पताल के कर्मचारी भी मेडिकल काॅलेज में समाहित किए गए हैं। कुछ कर्मचारियों को नई नियुक्ति होने के बाद उनके मूल तैनाती वाले स्थान पर भेज दिया गया है। जिला अस्पताल मेडिकल काॅलेज के अधीन होने के बाद से जमीन की तलाश की जा रही थी। ताकि जिला अस्पताल का निर्माण हो सके। इस बीच जिला अस्पताल के लिए विंध्याचल क्षेत्र के परसिया में साढ़े पांच हेक्टेयर जमीन मिली है। जहां जिला अस्पताल बनना है। जमीन मिलने के बाद अस्पताल के लिए बजट स्वीकृत कराने कीप्रक्रिया चल रही है। बजट जारी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। परसिया में जिला अस्पताल बनने के बाद विंध्याचल के साथ ही छानबे और प्रयागराज के मांडा तथा जा तक के मरीजों को भी स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा। सीएमओ डाॅ. सीएल वर्मा ने बताया कि जिला अस्पताल के लिए परसिया में जमीन मिली है। बजट जारी होने के बाद निर्माण का काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed