फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Five accused arrested for beating father-son

पिता-पुत्र की पिटाई करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार

Mon, 25 Oct 2021 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Five accused arrested for beating father-son
अदलहाट। शर्मा मोड़ की त्रिमोहानी पर पिता-पुत्र पर हमला कर घायल करने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को रविवार की रात गिरफ्तार किया। हाजीपुर चौराहा के पास से गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर हमले में प्रयुक्त लाठी-डंडा भी बरामद किया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव निवासी राजेन्द्र कुमार गुप्ता की शर्मा मोड़ त्रिमुहानी पर लाई-चूड़ा की दुकान है। शुक्रवार की रात को कुछ लोगों ने राजेन्द्र कुमार गुप्ता (45) व उसके पुत्र राज कुमार गुप्ता (15) को लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। दोनों को उपचार के बाद ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। मामला जानकारी में आने के ाबद रविवार को विहिप कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई की मांग को लेकर शर्मा मोड़ पर जाम लगा दिया। इसके बाद आरोपितों को जल्द गिरफ्तार करने के आश्वासन पर जाम समाप्त किया। पुलिस ने सीसी टीवी फुटेज के आधार पर छानबीन कर आरोपितों की पहचान की।
विज्ञापन

रविवार की रात थाना प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार तिवारी व उपनिरीक्षक अवधेश कुमार सिंह ने मुखबिर की सूचना पर वाराणसी शक्तिनगर राजमार्ग पर स्थित हाजीपुर चौराहे के पास से साकिर, अबुल, जावेद, नूरे आलम, गफरू समस्त निवासी गरौड़ी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपितों का चालान कर दिया। अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed