फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Fisheries will lead to: Munni

मछली पालन को देंगे बढ़ावा:मुन्नी

Sun, 14 Aug 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Sun, 14 Aug 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
Fisheries will lead to: Munni
कैलाश चौरस‌िया के साथ मुन्नी लाल
 उत्तर प्रदेश  मत्स्य विकास निगम लिमिटेड का अध्यक्ष बनाए जाने पर पहली बार जिले में आगमन होने पर कार्यकर्ताओं ने गुलाब चंद यादव उर्फ मुन्नी यादव का जोरदार स्वागत किया। उत्सव भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राज्यमंत्री मुन्नी यादव ने कहा कि सपा सरकार ने जनता से जो वादे किए थे, उसे पूरा किया है। सीएम ने हर वर्ग के लिए काम किया है। प्रदेश का कोई ऐसा वर्ग नहीं है जिसके विकास के बारे में उन्होंने नहीं सोचा हो।
विज्ञापन



बताया कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मिर्जापुर में विद्युत व्यवस्था सुधारने के लिए दर्जनों पावर हाउस बनवा रहे हैं। स्वास्थ्य सेवाए भी बेहतर की है। मत्स्य विकास निगम के अंतर्गत प्रदेश में कुल 26 जलाशय है। जिसमें मछली पालन, बीज उत्पादन, हैचरी आदि कार्य हेतु किसानों एवं बेरोजगारों को प्रोत्साहित  करना एवं बिक्री आदि के लिए व्यवस्था कराएंगे।
विज्ञापन



इस दौरान मौजूद बेसिक शिक्षा एवं बाल विकास पुष्टाहार राज्यमंत्री कैलाश चौरसिया ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में मुख्यमंत्री ने काफी काम किया है। जिले में इंजीनिरिंग कालेज को दोबारा देकर 25 करोड़ का बजट भी मुहैया करा दिया है। पर्यटन स्थल का विकास किया जाएगा। सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव, डा. अरविंद श्रीवास्तव, चुनार विधायक जगतंबा पटेल, पंाचों विधानसभा के वरिष्ठ नेतागण, स्वामी शरण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed