फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Fish seller dies after being hit by train

ट्रेन की चपेट में आने से मछली विक्रेता की मौत

Sun, 01 May 2022 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Fish seller dies after being hit by train
विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के अष्टभुजा चौकी अंतर्गत टोल टैक्स के पास स्थित रेलवे लाइन किनारे शौच करने गए 38 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सुबह घर में न पाकर पत्नी खोजते हुए रेल लाइन के पास पहुंची। जहां शव देखकर रोने लगी। चीख-पुकार सुनकर लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के मडगुड़ा गांव निवासी बृजलाल निषाद उर्फ बिरजू निषाद (38) पिछले कई वर्षों से अष्टभुजा टोल टैक्स के पास सड़क किनारे झोपड़ी बनाकर मछली की दुकान खोले हुए थे। उसी में वे पत्नी व चार बच्चों के साथ रहते थे। शुक्रवार की रात परिवार के सभी लोग खाना खाने के बाद सो गए। देर रात में बृजलाल को शौच लगी तो घर से अकेले लोटा लेकर जाने लगे तो पत्नी जया देवी ने कहा कि अकेले मत जाओ, मैं भी साथ चलती हूं। पति ने मना कर दिया तो जया सोने चली गईं। भोर में नींद खुली तो पति को न पाकर वे टार्च लेकर बच्चों के साथ खोजने निकल गईं। इसी बीच रेल लाइन पर पर शव देखकर शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जुटने लगी। मौत की सूचना ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान को दी। मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान ने अष्टभुजा पुलिस चौकी पर सूचना दी। अष्टभुजा चौकी इंचार्ज ने मौके पर पहुंच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक पांच भाइयों में से सबसे बड़ा था। दूसरे नंबर के भाई की तीन वर्ष पूर्व मौत हो चुकी। है। बृजलाल से दो पुत्र व दो पुत्रियां है। इनमें करण (14), किरण (12), सिमरन (8), निशा (6) शामिल हैं। इन बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed