फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   First they threatened the father and daughter over the phone, then they entered the shop and beat them.

Mirzapur News: पहले फोन पर दी धमकी, फिर दुकान में घुसकर दबंगों ने पिता-पुत्री को पीटा

Sat, 03 Jan 2026 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
First they threatened the father and daughter over the phone, then they entered the shop and beat them.
पटेहरा। मड़िहान थाना क्षेत्र के रजौहां बाजार स्थित एक सराफआ व्यवसायी की दुकान में घुसे दबंगों ने पिता- पुत्री को पीटकर घायल कर दिया। पिटाई के वायरल वीडियो व तहरीर पर पुलिस ने चार लाेगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। दुकानदार अरुण कुमार सोनी (45) का आरोप है कि वे दुकान में बैठे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति का फोन आया, उसने गाली देनी शुरू कर दी। विरोध करने पर कुछ ही देर बाद तीन अन्य व्यक्तियों के साथ दुकान पर पहुंचकर गाली देने लगा। विरोध किया तो चारों लोग दुकान से बाहर खींचकर पिटाई करने गले। शोरगुल सुनकर पुत्री अदिति सोनी (18) बचाने पहुंची तो हाथ में लोहे का छल्ला लगाकर उसके सिर पर मारा। इससे पुत्री को सिर फट गया। दबंग शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। देर शाम मड़िहान थाने में तहरीर देकर चारों आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करने के साथ परिवार के जान माल की सुरक्षा का गुहार लगाई। थानाध्यक्ष बालमुकुंद मिश्र ने बताया कि दुकान में घुसकर मारपीट करने वाले दिनेश पटेल, बृजेश पटेल, दीना पटेल निवासी बसुहार पचोखरा खुर्द व प्रेम सागर पटेल गढ़वा मड़िहान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed