{"_id":"67719cba56accc1b320cedf4","slug":"first-they-did-the-puja-and-then-the-thieves-took-away-the-crown-from-hanuman-jis-idol-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-127509-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: पहले पूजा की फिर हनुमान जी की मूर्ति से मुकुट निकाल ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: पहले पूजा की फिर हनुमान जी की मूर्ति से मुकुट निकाल ले गए चोर
विज्ञापन
चील्ह। मिर्जापुर-औराई मार्ग पर टेढ़वा पुलिस चौकी के पास स्थित प्राचीन मंदिर से चोर हनुमान जी की मूर्ति से मुकुट निकाल ले गए। चोरों ने पहले मंदिर में आसन लगाया। इसके बाद मंदिर में अंदर जाकर पूजा की। इस दौरान एक और संदिग्ध व्यक्ति पहुंचा। थोड़ी देर बाद युवक पूजा करने मंदिर में जाने के बाद मुकुट निकालकर चले गए।
चोरी की यह घटना 27 दिसंबर को दोपहर की है। शाम को मंदिर पहुंचे पुजारी को चोरी की जानकारी हुई। सीसीटीवी में चोर चोरी करते कैद हो गया। चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद होने के बाद भी पुलिस दो दिन कुछ नहीं कर सकी। मुकुट दान करने वाले पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्रा के पहुंचने के बाद चील्ह पुलिस व एसओजी टीम रविवार को जांच के लिए पहुंची। टेढ़वा के पास हनुमान जी का प्राचीन मंदिर है। पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्रा की तरफ से करीब 10 साल पहले दो किलो वजन की चांदी का मुकुट भेंट किया गया था। जिसकी कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये है। शुक्रवार को दोपहर में साढ़े 12 बजे दो लोगों ने मंदिर में प्रवेश किया। 15 से 20 मिनट तक पूजा पाठ का स्वांग करने के बाद जैसे ही सन्नाटा हुआ, हनुमान जी की मूर्ति पर लगी चांदी का मुकुट उतारकर चले गए। घटना की जानकारी पुजारी अशोक दुबे को तब हुई जब वे शुक्रवार की शाम मंदिर बंद करने पहुंचे। हनुमान जी की मूर्ति पर मुकुट नहीं दिखने पर उन्होंने टेढ़वा चौकी प्रभारी सुनील कुमार को सूचना दी। इसके बाद चौकी प्रभारी ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्रा ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई के लिए पुलिस अधिकारियों से बात की। मंदिर के पुजारी ने चील्ह थाने में तहरीर दी। इसके बाद रविवार को दोपहर में चील्ह थानाध्यक्ष शिवशंकर सिंह, एसओजी व सर्विलांस की टीम ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगाला। मंदिर के पास कई सारे होटल व ढाबा हैं। जहां 24 घंटे लोगों का आवागमन लगा रहता है। साथ ही लगभग 100 मीटर की दूरी पर टेढ़वा पुलिस चौकी भी है। चील्ह थानाध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से चोरी की घटना को अंजाम देने वालों की तलाश की जा रही है।