फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   First the thieves took darshan of the goddess, then stole the jewellery and donation box

Mirzapur News: पहले माता के किए दर्शन, फिर गहने व दान पेटी उठा ले गए चोर

Sat, 30 Aug 2025 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
First the thieves took darshan of the goddess, then stole the jewellery and donation box
चुनार के रैपुरिया दुर्गा मंदिर में प्रवेश करते चोर। स्रोत- वीडियो ग्रैब
चुनार। रैपुरिया गांव के निषाद बस्ती स्थित दुर्गा मंदिर से बृहस्पतिवार की देर रात चोरों ने पहले मंदिर में दर्शन किया। इसके बाद आभूषण व दान पात्र चोरी कर लिए।
विज्ञापन

घटना की जानकारी तब हुई जब शुक्रवार की सुबह मंदिर के पुजारी पूजा करने पहुंचे। मंदिर के खुले दरवाजे और वहां मौजूद दान पात्र को न पाकर उनके होश उड़ गए।
पुजारी शंभूनाथ साहनी ने तत्काल गांव के लोगों को घटना के बारे में बताया। इसके बाद लोग मंदिर पर इकट्ठा हो गए। डायल नंबर 112 को सूचना दी। कोतवाल रविंद्र भूषण मौर्य भी पहुंचे। पुलिस उपाधीक्षक मंजरी राव ने भी घटना के बारे में जानकारी ली है। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में देर रात एक बजे नकाबपोश दो युवक मंदिर के मुख्य द्वार पर लगे दरवाजे के ताले को तोड़कर अंदर प्रवेश किए।
विज्ञापन

फिर उसके आगे लगे एक लोहे के चैनल गेट का ताला तोड़कर मूर्ति के पास पहुंचे। पहले दर्शन-पूजन किया। इसके बाद मूर्ति के ऊपर लगे चांदी के छत्र व मूर्ति पर पहनाए गए मुकुट, मंगलसूत्र, हार, करधनी, कान की बाली, नाक की नथुनी आदि सोने-चांदी के आभूषण के साथ ही दान पात्र चोरी कर फरार हो गए। मंदिर के पुजारी का दावा है कि आभूषण व नकदी सहित पांच लाख की चोरी हुई है। पुलिस उपाधीक्षक मंजरी राव ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed