फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   First loaded goods train started running from DDU Junction to Dagmagpur

Mirzapur News: डीडीयू जंक्शन से डगमगपुर तक पहली लोडेड मालगाड़ी का हुआ परिचालन

Thu, 01 Jun 2023 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jun 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
First loaded goods train started running from DDU Junction to Dagmagpur
मिर्जापुर। डेडिकेटेड फ्रेड काॅरिडोर के न्यू दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से न्यू डगमगपुर तक बुधवार को पहली लोडेड मालगाड़ी का परिचालन किया गया। डीडीयू जंक्शन पर मुख्य महाप्रबंधक (पूर्व) ओम प्रकाश, अपर महाप्रबंधक परिचालन मन्नू प्रकाश दुबे आदि ने हरी झंडी दिखाकर मालगाड़ी को रवाना किया। इस सेक्शन के खुलने से ईडीएफसी की सीधी कनेक्टिविटी सोननगर (बिहार) से वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के माध्यम से होते हुए गुजरात के (सानंद) जिले तक हो जाएगी।
विज्ञापन


रेलवे के पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि प्रयागराज यूनिट के 422 किमी सेक्शन रूट व ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का 1070 किमी ट्रैक सेक्शन चालू हो गया है। इस सेक्शन के चालू होते ही ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का 80 प्रतिशत सेक्शन चालू हो गया है। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर जो पंजाब के लुधियाना से पश्चिम बंगाल के दनकुनी तक है, और इसकी दूरी 1875 किलोमीटर है, ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का अधिकतम हिस्सा उत्तर प्रदेश से होकर गुजरता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर में न्यू दादरी से न्यू डगमगपुर स्टेशन तक ट्रेनों का परिचालन हो रहा है। प्रयागराज यूनिट का सेक्शन न्यू भाऊपूर से न्यू डीडीयू तक है। जिसकी दूरी 422 किलोमीटर है। बुधवार को न्यू दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन से न्यू डगमगपुर तक नव निर्मित डबल रेल लाइन पर जिसकी दूरी 43 किमी है, उस पर 58 बोगी लोडेड (कोयला) मालगाड़ी का परिचालन न्यू डगमगपुर की ओर किया गया। साथ ही 42 बोगी लोडेड (गेहूं) मालगाड़ी का परिचालन न्यू दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के लिए किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे प्रयागराज यूनिट के 422 किमी के सेक्शन एवं ईस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर में 1070 ट्रैक किलोमीटर पर ट्रेनों का परिचालन शुरू हो गया। इस अवसर पर एबी सरन, पंकज जायसवाल, यशपाल सिंह, राज सिंह, कमल शर्मा, अमित मिश्रा, कुणाल मुखर्जी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed