{"_id":"62c1e68072fa4217ba27e12a","slug":"firing-took-place-for-stealing-fish-teenager-injured-mirzapur-news-vns6621497200","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी से मछली मारने पर हुई फायरिंग, किशोर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी से मछली मारने पर हुई फायरिंग, किशोर घायल
विज्ञापन
जंगल महाल के करहिया इलाके में शनिवार की शाम जरगो जलाशय में चोरी से मछली मारने के दौरान नाराज ठेकेदार के गुर्गों ने फायरिंग कर दी। इससे गोली का छर्रा लगने से किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजन घायल किशोर को इलाज के लिए निजी चिकित्सक के यहां ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया है। रात को परिजनों ने चुनार पुलिस को सूचना दी तो पुलिस ने घटना स्थल अहरौरा क्षेत्र में होना बताया। रविवार को सुबह परिजनों ने अहरौरा पुलिस को सूचना दी। जिस पर अहरौरा पुलिस जांच करने पहुंची। बाद में मामला चुनार थाना क्षेत्र का ही निकला। जिस पर चुनार पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई मेें जुटी है।
जरगो जलाशय में जंगल महाल क्षेत्र से सटे कई गांव तथा पुरवे के लोग चोरी-छिपे मछली मारकर अपना पेट पालते हैं। शनिवार की शाम को कुछ लोग चोरी छिपे मछली मार रहे थे। सूचना पर अचानक पहुंचे ठेकेदार के गुर्गों को देखकर मछली मारने वाले भागने लगे। इस पर ठेकेदार के गुर्गों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में गोली का छर्रा लगने से बजवा बियाउर निवासी आकाश (15) पुत्र सिजई घायल हो गया। उसके शरीर में कई छर्रे लगे हैं। घायल किशोर की हालत देखकर साथियों ने शोर मचाया तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचे परिजन घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए। वहां से उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना चुनार पुलिस को दी गई, परंतु पुलिस ने अहरौरा थाने का मामला बताते हुए पल्ला झाड़ लिया। रविवार को सुबह घटना की जानकारी होने पर थानाध्यक्ष अहरौरा संजय कुमार सिंह मौके पर पहुंचे तो घटना को अंजाम देने वाले सभी आरोपी मौके से फरार हो गए थे। जांच में घटना स्थल चुनार थाने का निकला। घायल आकाश के पिता सिजई ने चुनार कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसका पुत्र वहां भैंस चरा रहा था। डैम की ओर से तीन-चार लोग आए और तमंचे से उसके पुत्र पर फायरिंग की। जिसमें उनका पुत्र घायल हुआ है। थानाध्यक्ष चुनार त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि एक नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ घायल के पिता सिजई ने तहरीर दी है। आरोपितों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। सीओ चुनार रामानंद राय का कहना है कि गोली का छर्रा लगने से किशोर घायल हुआ है। वह खतरे से बाहर है। उसका बयान लेने के लिए ट्रामा सेंटर गए थे। उसके पिता ने तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।