फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Fire fighting equipment not found in hotels

होटलों में नहीं मिले अग्निशमन उपकरण

Fri, 09 Sep 2022 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Fire fighting equipment not found in hotels
लखनऊ के एक होटल में आग लगने की घटना के बाद जिले में भी अग्निशमन विभाग की टीम सक्रिय हो गई है। बृहस्पतिवार को अग्निशमन विभाग की टीम ने विंध्याचल क्षेत्र के 18 होटलों, लाज व रेस्टोरेंट आदि में जांच की। जांच के दौरान आग बुुझाने के उपकरण की कमी पाई गई। कमी मिलने पर टीम ने होटल व रेस्टोरेंट संचालकों को एक सप्ताह में अग्निशमन से संबंधित दुरुस्त करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

लखनऊ के एक होटल में आग लगने की घटना को देखते हुए प्रदेश सरकार की तरफ से अग्निशमन विभाग को अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। निर्देश के क्रम में बृहस्पतिवार को अग्नि शमन अधिकारी अनिल प्रताप सरोज ने टीम के साथ विंध्याचल के क्षेत्र में जांच अभियान चलाया। अनिल प्रताप ने बताया कि विंध्याचल में 42 होटल और लाज पंजीकृत हैं। इनमें से 18 की जांच की गई। जांच के दौरान इन जगहों पर आग बुझाने का उपकरण नहीं मिले। उन्होंने बताया कि संबंधित होटल व लाज संचालकों को शुक्रवार को नोटिस जारी किया जाएगा। होटल व लाज संचालकों को एक सप्ताह के अंदर अग्निशमन की व्यवस्था करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed