फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   FIR named in stone pelting 30

पथराव में 30 पर नामजद एफआईआर

Sat, 15 May 2021 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
FIR named in stone pelting 30
अदलहाट। ईद के दिन अदलहाट थाने के कोलउंद गांव में कानून व्यवस्था को धता बताते हुए जमकर हुई पत्थरबाजी में पुलिस ने 30 नामजद और कई अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है। एफआईआर में उस शख्स का भी नाम है, जिसकी वसूली सूची वायरल होने पर अदलहाट थाने के साथ ही जिले की पुलिस की किरकिरी हुई थी। इस घटना में आठ लोग घायल हुए थे। इसके बावजूद अब तक पुलिस किसी को भी गिरफ्तार नहीं कर सकी है। अदलहाट थाना क्षेत्र के कोलउंद गांव में पूर्व व वर्तमान प्रधान में चुनावी रंजिश को लेकर शुक्रवार की सुबह 11 बजे ईद की नमाज अदा करने के बाद विवाद हुआ। एक महिला के साथ अभद्रता करने को लेकर विवाद और फिर दोनों पक्षों से ईंट पत्थर चलने लगे। देखते ही देखते भारी संख्या में लोग एक दूसरे पर ईंट पत्थर फेंकने लगे। दोनों पक्षों से नौ लोग घायल हो गए। जब इसका वीडियो वायरल होने लगा तब पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों के तहरीर के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार की देर रात एक पक्ष से 22 नामजद तथा कुछ अज्ञात तथा दूसरे पक्ष से आठ नामजद व पंद्रह अज्ञात के खिलाफ बलवा, घर में घुस कर महिलाओं के साथ अभद्रता, सामान को नुकसान पहुंचाना, मारपीट की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया। एक पक्ष से गुड़िया पत्नी वैश, नूरशुबा पुत्री वैश, नौशाद, शहाबुद्दीन, यूनुस खां व दूसरे पक्ष से रुख्सार बानो पुत्री मुमताज, मुमताज व रुख्सार बानो का भाई तथा दानिश चुटहिल हुए हैं। गुड़िया पत्नी वैश की तहरीर पर पुलिस ने गांव के वर्तमान प्रधान जिशान समेत 22नामजद तथा अज्ञात के खिलाफ तथा दूसरे पक्ष से रुख्सार बानो पुत्री मुमताज अली की तहरीर पर पूर्व प्रधान पति निशार समेत आठ नामजद व्यक्तियों सहित 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed