फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   FIR lodged against former block chief for making fake Aadhaar card and passport

Mirzapur News: जाली आधार कार्ड और पासपोर्ट बनवाने पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख पर प्राथमिकी दर्ज

Sat, 29 Nov 2025 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against former block chief for making fake Aadhaar card and passport
अतिक अहमद के साथ अवधराज सिंह उर्फ पप्पू सिंह। स्रोत- सोशम मीडिया
मिर्जापुर। फर्जी तरीके से आधार कार्ड और पासपोर्ट बनवाने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को छानबे के पूर्व ब्लॉक प्रमुख और मौजूदा प्रमुख के पति अवधराज सिंह उर्फ पप्पू सिंह पर जालसाजी और धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

अकोढ़ी गांव निवासी मधुसूदन सिंह ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि जयपुरिया अपहरण कांड में मुख्तार अंसारी के सहयोगी औ पूर्व ब्लाक प्रमुख अवध राज सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने कूट रचित दस्तावेज तैयार कराकर फर्जी तरीके से अलग-अलग पते पर दो आधार कार्ड, लाइसेंस और पासपोर्ट बनवाया है। बताया कि पप्पू सिंह पर कई मुकदमे दर्ज हैं। उसने जो पासपोर्ट बनवाया है। उसमें वाराणसी का पता दिया गया है। दो आधार कार्ड में वाराणसी के पांडेयपुर और दूसरा मिर्जापुर के अकाेढ़ी गांव का पता है। शस्त्र लाइसेंस प्रयागराज के पते पर है। फर्जी पासपोर्ट के आधार पर कई बार विदेश जा चुका है। मामले में मधुसूदन सिंह की तहरीर पर विंध्याचल थाने में पूर्व ब्लॉक प्रमुख अवधराज सिंह पर धोखाधड़ी और जालसाजी की प्राथमिकी दर्ज हुई है।
विज्ञापन

इनसेट ---
प्रमुख के परिवार में शादी के दौरान गोली चलने से हुई थी मौत
कटरा कोतवाली क्षेत्र के सरजू उद्यान मैरिज लॉन में 21 नवंबर 2021 को पप्पू सिंह के परिवार की शादी में गोली चलने के दौरान आशीष गुप्ता की मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने चार लाेगों पर प्राथमिकी दर्ज की थी। इसमें कई शस्त्र लाइसेंस भी निरस्त हुए थे। दो महीने पहले पप्पू सिंह के पुत्र पर भी मारपीट का मुकदमा दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

..........................................





कोट्स -
मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। फर्जी आधार कार्ड और पासपोर्ट आदि का मामला प्रयागराज और वाराणसी का है। मामले की जांच के लिए टीम को प्रयागराज और वाराणसी भेजकर जांच कराया जाएगा।
- सोमेन बर्मा, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed