फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   FIR against marketing inspector and contractor

विपणन निरीक्षक व ठेकेदार के खिलाफ प्राथमिकी

Tue, 25 Aug 2020 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
FIR against marketing inspector and contractor
मिर्जापुर। विशेष सचिव की जांच के बाद सोमवार की रात में जिला खाद्य अधिकारी ने लालगंज व हलिया के विपणन निरीक्षक के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी।
विज्ञापन

लालगंज, उत्तर प्रदेश शासन के विशेष सचिव के नेतृत्व में विपणन केन्द्र पर अनाज जांच करने आई दस सदस्यीय टीम ने लालगंज विपणन केन्द्र पर खामियां पाईं। इसपर जिला विपणन अधिकारी ने लालगंज थाने में वरिष्ठ विपणन निरीक्षक और अनाज ढुलाई कर रहे ठेकेदार के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करा दिया। जांच टीम ने लालगंज स्थित हाट शाखा पर पहुंचकर गोदाम में रखे चावल, गेहूं व चना की बोरियों का सैंपल लिया था। बोरियों के रखरखाव भी देखा। अधोमानक खाद्यान्न व हेराफेरी किए जाने का मामला प्रकाश में आया, इसपर केस दर्ज कराया गया।
विज्ञापन

हलिया, जिला खाद्य अधिकारी अजीत त्रिपाठी ने दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम व प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत उचित दर विक्रेताओं को खाद्यान्न का ठेकेदार पंकज कपूर सिंह व विपणन निरीक्षक रामकृष्ण दूबे के द्वारा सांठगांठ कर कालाबाजारी की जाती है। 22 अगस्त को विपणन केंद्र मवईकला का भौतिक सत्यापन किया गया। मौके पर 8174 बोरी गेहूं व 7532 बोरी चावल होना चाहिए था। लेकिन 6553 बोरी गेहूं व 6454 बोरी चावल मिला। जिला अधिकारी के अनुमोदन के बाद विपणन निरीक्षक व ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। इस संबंध प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि जिला खाद्य अधिकारी की तहरीर पर विपणन निरीक्षक व ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed