फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Financial literacy is essential for everyone

Mirzapur News: वित्तीय साक्षरता हर व्यक्ति के लिए आवश्यक

Wed, 03 May 2023 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 May 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Financial literacy is essential for everyone
मिर्जापुर। मुसफ्फरगंज स्थित केबी काॅलेज में आयोजित दो दिवसीय वित्तीय साक्षरता कार्यशाला का मंगलवार को समापन किया गया। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड की तरफ से आयोजित कार्यशाला में कहा गया कि वित्तीय साक्षरता व प्रबंधन की जानकारी हर व्यक्ति को होनी चाहिए।
विज्ञापन

कार्यशाला का समापन करते हुए प्राचार्य प्रो. अशोक कुमार सिंह ने कहा कि वित्तीय साक्षरता हर व्यक्ति के लिए आवश्यक है। इसकी शुरुआत उच्च शिक्षा से खासतौर पर स्नातक कक्षाओं से करनी चाहिए। कार्यशाला में मौजूद युवाओं को विशेषज्ञों ने वित्त बाजार से संबंधित जरूरी जानकारी दी। एक्सिस बैंक के रिसोर्स पर्सन अनिल नारायण दुबे ने बताया कि सेबी की तरफ से बचत और निवेश की मूल बातें, सही निवेश विकल्प चुनने के लिए युवकों में राष्ट्र व्यापी वित्तीय साक्षरता अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा कि सेबी देश में निवेश के माहौल का आकलन कर रही है। इसके जोखिम, रिटर्न विश्लेषण और जीवन के हर हिस्से से निवेशकों द्वारा निवेश के फैसले का आकलन करने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। प्रो. अशोक कुमार सिंह चंदेल ने कहा कि वित्तीय साक्षरता की शुरुआत घर से ही होनी चाहिए। संचालन डॉ. अमित कुमार ने किया। इस दौरान डॉ. अशोक कुमार पांडेय, डॉ. गुरू प्रसाद ओझा, डॉ. रीता सिंह, डॉ. विपिन पटेल, डॉ. केएम दुबे एवं काफी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed