फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   File not found for the fourth time; investigation remains incomplete.

Mirzapur News: चौथी बार भी नहीं मिली पत्रावली, जांच अधूरी

Tue, 11 Aug 2026 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
File not found for the fourth time; investigation remains incomplete.
चील्ह। विकास कार्यों की जमीनी हकीकत परखने पहुंचे जिला विकास अधिकारी राजीव कुमार शर्मा सोमवार को मुजेहरा कला गांव में चौथी बार जांच के लिए पहुंचे। लेकिन ग्राम विकास अधिकारी द्वारा पत्रावली उपलब्ध न कराने के कारण जांच एक बार फिर अधूरी रह गई।
विज्ञापन

ग्रामीण की शिकायत पर डीडीओ राजीव कुमार शर्मा ने गांव में चल रहे और पूरे हो चुके कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। कई योजनाओं के अभिलेख नहीं मिलने से शेष कार्यों की जांच नहीं हो सकी। यह लगातार चौथा मौका है, जब पत्रावली उपलब्ध न होने से पूरी जांच बाधित हुई है।
विज्ञापन

अधिकारियों की लगातार अनुपस्थिति और अभिलेख नहीं मिलने से ग्रामीणों में नाराजगी दिखी। ग्रामीणों ने अधिकारियों के सामने अधूरे कार्यों और अभिलेखों के रखरखाव में लापरवाही की शिकायत भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीडीओ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्यों की पत्रावली जल्द दुरुस्त कर अगली जांच में उपलब्ध कराई जाए, ताकि योजनाओं की प्रगति और गुणवत्ता की सही स्थिति सामने आ सके। इस दौरान खंड विकास अधिकारी शैलेंद्र सिंह, ग्राम विकास अधिकारी चंदन गुप्ता के साथ अन्य कर्मचारी और ग्रामीण भी मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed