फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Fighting while dancing on DJ, three injured

Mirzapur News: डीजे पर नाचने के दौरान मारपीट, तीन घायल

Tue, 13 Jun 2023 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jun 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Fighting while dancing on DJ, three injured
राजगढ़। थाना क्षेत्र के कूड़ी गांव में रविवार की रात आई बरात में द्वारचार के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर बराती व घराती पक्ष के बीच मारपीट हो गई। मारपीट की इस घटना में तीन लोग घायल हो गए। तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद अन्यत्र रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कुड़ी गांव निवासी चौथी बिंद के घर रविवार की रात सोनभद्र जनपद के मीतापुर करगरा से बरात आई थी। द्वारचार के दौरान रात करीब 11 बजे डीजे पर नाच रहे युवकों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर बराती व घराती पक्ष के युवकों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट की इस घटना में बरात में आए कन्हैया लाल (30) निवासी ताला शक्तेशगढ़, महेंद्र (35) निवासी पड़री व रमन (28) निवासी रायपुर घायल हो गए। तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को अन्यत्र रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष राजगढ़ राणा प्रताप यादव ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed