फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Fighting over a dispute over exorcism, one injured

Mirzapur News: भूत-प्रेत करने के विवाद में मारपीट, एक घायल

Thu, 08 Feb 2024 01:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Feb 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
Fighting over a dispute over exorcism, one injured
राजगढ़। रैकरा गांव में भूत प्रेत करने की बात को लेकर मंगलवार को देर रात दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने मंडलीय चिकित्सालय मिर्जापुर रेफर कर दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के रैकरा गांव में मंगलवार को रात में भूत प्रेत करने की बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष के लोग लाठी-डंडा लेकर आमने-सामने हो गये। दोनों पक्ष में मारपीट होने लगी। मारपीट के दौरान रैकरा गांव निवासी कमला शंकर (58) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल कमला शंकर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल की स्थिति गंभीर देख डाॅ. सर्वेश कुमार पांडेय ने मिर्जापुर मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित कमला शंकर द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर मारपीट करने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया। राजगढ़ थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह ने बताया कि भूत प्रेत को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed