फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Fighting in money transaction, the relatives of the injured jammed

पैसे की लेनदेन में मारपीट, घायल के परिजनों ने लगाया जाम

Sat, 16 Oct 2021 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Fighting in money transaction, the relatives of the injured jammed
पुरानी रंजिश में शुक्रवार की शाम सुगापांख चट्टी पर मारपीट में दोनों पक्ष से दंपती समेत पांच लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने घायलों को लेकर लालगंज-कलवारी मार्ग पर घर के सामने आवागमन रोक दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस इलाज के लिए घायलों को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया।
विज्ञापन

मारपीट में सुगापांख गांव निवासी दुकानदार पुनवासी सिंह (49) उनकी पत्नी बिंदा देवी (46), प्यारे सिंह (40), दिनेश पटेल (36) व गुरुदयाल (26) घायल हो गए। बताया गया कि साइकिल मरम्मत का पैसा न मिलने पर दशहरा के दिन टोकना दुकानदार को महंगा पड़ गया। साइकिल सवार से विवाद हुआ। उस समय पड़ोसियों ने समझा कर दोनों को हटा दिया। थोड़ी देर में सायकिल सवार गोलबंद होकर कुछ साथियों के साथ पहुंच गया। दुकानदार पर लाठी डंडे से हमला बोल दिया। बीच-बचाव में पत्नी व परिजनों को भी चोटें आयी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि समय से पुलिस न पहुंची होती तो बड़ी घटना हो सकती थी। दुकानदार पक्ष से विजयशंकर पांडेय, राहुल पांडेय, शिवम पांडेय व माखन पांडेय समेत चार लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट व लूटपाट का मुकदमा दर्ज कराया गया। वहीं दूसरे पक्ष की तहरीर पर पुलिस द्वारा चार लोगों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed