{"_id":"62735c35c1849d6d27300596","slug":"fight-over-dance-on-dj-in-wedding-function-in-mirzapur-one-person-died-in-violent-clash","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डीजे पर डांस को लेकर बवाल: शादी समारोह में बराती-घराती में हिंसक झड़प, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजे पर डांस को लेकर बवाल: शादी समारोह में बराती-घराती में हिंसक झड़प, एक की मौत
Thu, 05 May 2022 10:40 AM IST
उत्पल कांत
संवाद न्यूज एजेंसी, मिर्जापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मिर्जापुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 05 May 2022 10:40 AM IST
सार
मिर्जापुर जिले के रामपुर ढबही गांव में बुधवार रात चंदौली से आई बारात में डीजे पर डांस को लेकर बरातियों और घरातियों में हिंसक झड़प हो गई। मारपीट में घायल बरात पक्ष के एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
डीजे पर डांस को लेकर मारपीट
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मिर्जापुर जिले के रामपुर ढबही गांव में बुधवार रात चंदौली से आई बारात में डीजे पर डांस को लेकर विवाद हो गया। बरातियों और घरातियों में हिंसक झड़प हो गई। मारपीट में एक बरात पक्ष के कई लोग से घायल हो गए। अस्पताल में उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
चंदौली के चकिया बाजार निवासी काशीनाथ चौहान पुत्र स्व. लालजी चौहान ने गुरुवार सुबह अहरौरा थाने पर तहरीर दी। बताया कि बुधवार रात अहरौरा क्षेत्र के रामपुर ढबही (सगहा) निवासी चंद्रबली चौहान पुत्र छोटे लाल चौहान की पुत्री गुड़िया से उसके पुत्र अभिषेक कुमार की शादी थी।
विज्ञापन
रात करीब एक बजे डीजे पर डांस को लेकर विपक्षी राकेश चौहान पुत्र भगवान चौहान, राजबली चौहान पुत्र छोटेलाल चौहान निवासीगण रामपुर ढबही सहित अन्य लोगों द्वारा गाली-गलौज देते हुए मारा-पीटा गया। जिससे संतोष माली पुत्र गोपाल, मनोज चौहान पुत्र राजाराम चौहान, हसनैन पुत्र रियाज, जावेद पुत्र स्व.जुनेश, राजेश चौहान पुत्र भुल्लन चौहान निवासी पचवनिया थाना चकिया जनपद चंदौली सहित अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन
Trending Videos
विपक्षियों ने दूल्हे की गाड़ी में तोड़फोड कर जान से मारने की धमकी दी। बरातियों द्वारा घायलों को इलाज के लिए चंदौली ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान घायल जावेद पुत्र स्व. जुनेश की मौत हो गई है। तहरीर के आधार पर थाना अहरौरा पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।