{"_id":"5eb1910b8ebc3e909e011a9c","slug":"fifth-report-of-infected-is-negative-mirzapur-news-vns523493939","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्रमित जमाती की पांचवी रिपोर्ट आई निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संक्रमित जमाती की पांचवी रिपोर्ट आई निगेटिव
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले का एक और कोरोना संक्रमित मरीज ठीक होकर घर जा सकता है। मंगलवार को कोराना संक्रमित जमाती समेत 12 की प्रयागराज से रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसमें चुनार का एक मेडिकल संचालक भी है। इसके अलावा मंगलवार को संक्रमित जमाती, स्वास्थ्यकर्मी समेत 12 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। संक्रमित जमाती की छठवी रिपोर्ट भी निगेटिव आई तो उसे छुट्टी दे दी जाएगी।
चार अप्रैल को दो संक्रमित जमाती को विंध्याचल के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था। इसमें अहरौरा के बसाढ़ी गांव निवासी और जमालपुर के लठिया सहजनी गांव निवासी दो संक्रमित थे। 16 अप्रैल को चुनार के दीक्षितपुर गांव निवासी एक और जमाती संक्रमित हुआ। जमालपुर और चुनार के संक्रमित जमाती की रिपोर्ट लगातार दो बार निगेटिव आने पर उनको छोड़ दिया गया। अहरौरा निवासी जमाती की लगातार तीन रिपोर्ट वाराणसी आई थी। चौथा सैंपल वाराणसी भेजा गया। जहां लैब बंद होने से रिपोर्ट नहीं आई। इसके बाद संक्रमित जमाती का सैंपल प्रयागराज मेडिकल कालेज भेजा गया। वहां से संक्रमित जमाती की पांचवी रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके बाद मंगलवार को उसका छठवां सैंपल प्रयागराज भेजा गया। इसके अलावा वाराणसी के संक्रमित दवा व्यवसायी के संपर्क आने पर चुनार के मेडिकल संचालक की भेजा गया सैंपल, क्वारंटीन किए तीन संदिग्ध की रिपोर्ट निगेटिव आई है। प्रयागराज भेजे गए 42 सैंपल में 12 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिले से अब तक 480 लोगों का सैंपल भेजा जा चुका है। मंगलवार को संक्रमित जमाती के छठवें सैंपल के साथ, पांच स्वास्थ्यकर्मी व आठ फीवर डेस्क में आने वाले लोगों का सैंपल भेजा गया।
..................
ये है कोरोना मीटर रिपोर्ट
.......................
आईसोलेशन में दो पाजिटिव - एक (जमाती), दूसरा भदोही निवासी
क्वारंटीन किए गए-
23 - जमाती- मस्जिद से लोहंदी के शेल्टर होम में स्थानांतरित
03- (गैर प्रांत से आए लोग)
234- मड़िहान, जिगना, हलिया लालगंज के शेल्टर होम में (मजदूर)
श्रमिकों को लेकर गुजरी पांच ट्रेन
मिर्जापुर। कोटा से रांची, गया, दरभंगा, पटना और पंडित दीन दयाल नगर श्रमिको को लेकर जा रही श्रमिक एक्सप्रेस ट्रेन पांच ट्रेन मंगलवार को मिर्जापुर स्टेशन से होकर गुजरी। आरपीएफ की टीम ने ताली बजाकर स्वागत करते हुए रवाना किया। सोमवार की रात से राजस्थान के कोटा से श्रमिको को लेकर ट्रेन रवाना हुई। ट्रेन आने की सूूचना पर आरपीएफ प्रभारी रजनीश राय की टीम स्टेशन के प्लेफार्म नंबर दो से गुजर रहे ट्रेन को सकुशल रवाना कराया।