{"_id":"68c1d736c73c04142f0d570d","slug":"fifth-accused-arrested-in-the-case-of-murder-of-a-youth-while-fishing-in-jargo-dam-sixth-surrendered-in-court-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-139846-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: जरगो बांध में मछली मारनेे पर युवक की हत्या मामले में पांचवां आरोपी गिरफ्तार, छठवें ने कोर्ट में किया समर्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: जरगो बांध में मछली मारनेे पर युवक की हत्या मामले में पांचवां आरोपी गिरफ्तार, छठवें ने कोर्ट में किया समर्पण
विज्ञापन
अहरौरा में जरगो हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी मधुबन। स्रोत- पुलिस
मिर्जापुर। अहरौरा पुलिस ने जरगो बांध में मछली मारने पर युवक की हत्या करने वाले पांचवें आरोपी मुंशी मधुबन को चंदौली जिले के बलुआ थाना क्षेत्र के विजयपुरा स्थित ससुराल के पास से बुधवार को गिरफ्तार किया है। वह जरगो बांध में मुंशी है। वहीं, छठवें आरोपी बृजेश पांडेय निवासी नेकमनपुर थाना धानापुर चंदौली ने न्यायालय में समर्पण कर दिया। घटना के बाद से दोनों भाग गए थे। पुलिस ने दोनों पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। मामले में दो अन्य आरोपी किशोरी और विनोद पाल अभी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पुलिस इनकी तलाश कर रही है। इस मामले में पुलिस पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है।
20 अगस्त को हुई थी प्रदीप की हत्या
जरगो जलाशय के आठवें गेट के आगे पहाड़ी के पास कटिया डालकर मछली मारने पर जलाशय की सुरक्षा में लगे ठेकेदार के चौकीदारों ने प्रदीप पटेल की हाॅकी से पिटाई करने के बाद बाद जलाशय में फेंक दिया था। इसमें प्रदीप की मौत हो गई थी। वहीं, उसका दोस्त घायल हो गया था। किसी तरह से भागकर उसने अपनी जान बचाई थी। दोस्त ने हमलावरों से प्रदीप को छोड़ने के लिए विनती करता रहा। फिर भी आरोपी उसकी बात नहीं सुने। प्रदीप की मौत के बाद ग्रामीणों ने खूब बवाल किया था। घटना के दूसरे दिन प्रदीप पटेल की पत्नी प्रियंका पटेल ने 21 अगस्त को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मामले में चार आरोपी कृष्णानंद निवासी गौरा चुनार, सुरेश सिंह निवासी सेटलमेंट एरिया चुनार, मनीष प्रजापति निवासी गौरा चुनार, सुजीत चौबे निवासी निवासी अघवार थाना अहरौरा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले में चार अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही थी।
मामले में पांचवें आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। छठवें आरोपी ने कोर्ट में समर्पण किया है। छठवां आरोपी बृजेश न्यायालय में हाजिर हो गया। दो आरोपी किशोरी और विनोद पाल की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
अजय सेठ थानाध्यक्ष