फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Fifth accused arrested in Rs 120 crore toll tax scam

Mirzapur News: 120 करोड़ के टोल टैक्स घोटाले में पांचवां आरोपी गिरफ्तार

Tue, 04 Mar 2025 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Fifth accused arrested in Rs 120 crore toll tax scam
मिर्जापुर। लालगंज के अतरैला समेत देश के 42 टोल प्लाजा से 120 करोड़ रुपये के घोटाले के मामले में पुलिस ने सोमवार को पांचवें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वह जौनपुर जिले का रहने वाला है। जनवरी में एसटीएफ ने चार आरोपियों की गिरफ्तारी किया था। फिलहाल मामले की जांच एसआईटी कर रही है।
विज्ञापन


टोल टैक्स की वाली वसूली में अनियमितता की शिकायत मिलने पर एसटीएफ लखनऊ के निरीक्षक दीपक सिंह ने 21 जनवरी को लालगंज पुलिस के साथ क्षेत्र के अतरैला स्थित शिव गुलाम टोल प्लाजा पर छापा मारा था। जांच के दौरान साफ्टवेयर के जरिये देश के 42 टोल प्लाजा से 120 करोड़ रुपये के घोटाले का खुलासा हुआ था। मौके से टोल प्लाजा के मैनेजर राजीव कुमार मिश्रा निवासी रानीपुर मेजा प्रयागराज, मनीष मिश्रा, निवासी हरदिहा लालगंज को गिरफ्तार किया गया था। मुख्य आरोपी आलोक सिंह, निवासी जौनपुर को वाराणसी से पकड़ा था। उससे पूछताछ के बाद पुुलिस ने चौथे आरोपी आईटी इंजीनियर सावन लाल कुम्हावत को भी गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, बरेली समेत कई जिलों के 42 टोल प्लाजा संचालकों को नोटिस जारी किया गया है। वहीं, मामले में जांच एसआईटी को सौंपी गई है।
विज्ञापन


सोमवार को लालगंज पुलिस ने पांचवें आरोपी राजकुमार सिंह, निवासी रिजवी खां, किला रोड, शहर कोतवाली, जौनपुर को गिरफ्तार किया। एएसपी आपरेशन ओपी सिंह ने बताया कि टोल प्लाजा घोटाले की जांच चल रही है। सोमवार को पांचवें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed