फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   festival

खस्ताहाल से गुजरेंगी दुर्गा प्रतिमाएं

Mon, 07 Oct 2019 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
festival
चुनार। नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र की लगभग चार दर्जन से अधिक बड़ी-छोटी दुर्गा प्रतिमायें विसर्जन के लिए आठ अक्टूबर को उस्मानपुर स्थित आश्चर्य कूप पोखरे पर खस्ताहाल मार्ग से पहुंचेंगी। शासन द्वारा गंगा में प्रतिमाओं के विसर्जन पर रोक लगाये जाने के बाद से स्थानीय तहसील प्रशासन ने वसंत पंचमी, विश्वकर्मा पूजा, गणपति पूजा सहित दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन हेतु पालिका सीमा अंतर्गत उस्मानपुर स्थित आश्चर्य कूप पोखरे को चिह्नित किया है।
विज्ञापन

मूर्ति विसर्जन करने के लिए स्टेशन की ओर से आने वाली दुर्गा प्रतिमायें उस्मानपुर से व बाजार की ओर से आने वाली प्रतिमायें नागरपुर मुहल्ले से होते हुए पोखरे तक पहुंचती हैं। पोखरे तक पहुंचने वाले दोनों मार्गों पर जगह जगह बड़े बड़े गड्ढे हो गये हैं। स्थानीय दुर्गा पूजा समिति के सदस्य प्रदीप रस्तोगी, बीनू श्रीवास्तव, अशोक कुमार, संजय साहू, प्रदीप गुप्ता, मिथलेश कुमार, राजन सेठ, अमरनाथ साहनी, ओमप्रकाश आदि ने स्थानीय प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए विसर्जन से पूर्व मोरंग मिट्टी आदि से उक्त मार्ग को दुरुस्त कराने के मांग किया है। अधिशासी अधिकारी प्रतिभा सिंह ने बताया कि पोखरे में पानी की पर्याप्त व्यवस्था, साफ सफाई, मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था के साथ ही मार्ग पर मोरंग आदि डालकर विसर्जन से पूर्व सभी व्यवस्था मुकम्मल कर दिया जाएगा। जिससे दुर्गा विसर्जन सकुशल संपन्न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed