फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Fertilizers are running out as soon as they arrive at the committees, farmers are making rounds for urea.

Mirzapur News: समितियों पर उर्वरक आते ही हो जा रही खत्म, यूरिया के लिए किसान काट रहे चक्कर

Wed, 24 Sep 2025 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Fertilizers are running out as soon as they arrive at the committees, farmers are making rounds for urea.
चेतगंज में यूरिया के लिए उमड़े किसान।- संवाद।
मिर्जापुर। खरीफ सीजन में समितियों पर यूरिया आते ही खत्म हो जा रही है। यूरिया के लिए किसान प्रतिदिन समितियों के चक्कर लगा रहे हैं। बाजारों में निजी दुकानों पर ढूढ़ने पर उर्वरक नहीं मिल रहा है। छोटे किसान उर्वरक के लिए परेशान हैं। 25 किलोग्राम यूरिया के लिए न सिर्फ उन्हें बोरी खरीदनी पड़ रही है। बल्कि घंटों कतार में खड़ा होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

राजगढ़ क्षेत्र के नदिहार, राजगढ़, कोन, सहकारी समिति ददरा गोदाम पर यूरिया नहीं है। कोन गांव के दुकानदार अवधेश शुक्ला, नदिहार गांव के इफको के दुकानदार जयहिंद पटेल ने यूरिया की किल्लत बताई। कहा कि पिछले साल की तुलना में इस साल ज्यादा यूरिया बांटी गई है। नदिहार के किसान कन्हैया सिंह ने बताया कि इस साल सब्जी के खेतों में भी धान की रोपाई हुई है। कोन गांव के किसान रमाकांत तिवारी नदिहार के इफको के दुकान पर यूरिया लेने गए थे। बताया कि दुकानदार किल्लत बताकर अधिक दामों पर बेच रहे हैं। हलिया के साधन सहकारी समिति अहुगी कलां में एक सप्ताह से खाद नहीं है। सचिव अजय सिंह का कहना है कि अहुगी कलां, गलरा दोनों समिति का प्रभार उनके पास है। गलरा में खाद वितरण किया जा रहा था। इस कारण एक सप्ताह से यहां पर वितरण बंद था। जमालपुर में साधन सहकारी समिति पर खाद नहीं है। गोदाम बंद है। सचिव का कहना कि खाद आया था खत्म हो गया है। डिमांड की गई है। चेतगंज के कोन में किसान परेशान हैं।
विज्ञापन

श्रीपट्टी साधन सहकारी समिति पर सर्वर डाउन, नहीं मिल रही खाद
श्रीपट्टी साधन सहकारी समिति पर खाद तो मिल रही है। तीन दिन से किसान आ रहे हैं। कभी सर्वर फेल तो कभी भीड़ से किसान घर लौट जा रहे हैं। एआर कोऑपरेटिव विपिन पांडेय का कहना है कि यूरिया की कमी नहीं है। जहां यूरिया खत्म है। मांग के अनुसार तत्काल यूरिया की खेप भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed