{"_id":"661d99a8308c8928510ee2c6","slug":"female-passenger-injured-after-falling-while-boarding-a-moving-train-mirzapur-news-c-20-1-vns1032-574577-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: चलती ट्रेन में चढ़ते समय गिरकर महिला यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: चलती ट्रेन में चढ़ते समय गिरकर महिला यात्री घायल
विज्ञापन
मिर्जापुर। दार्जिलिंग से दिल्ली जा रही महिला मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ते समय गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।उसका पैर कट गया। महिला को उपचार के लिए ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया।
देहरादून निवासी शालू (26) अपनी मां मालती देवी के साथ दार्जिलिंग घूमने गई थीं। वे देहरादून में किसी बैंक में काम करती हैं। सोमवार को वे ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस में सवार होकर दिल्ली जा रही थीं। वहां से वे दूसरी ट्रेन में सवार होकर देहरादून जातीं। ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस सोमवार को शाम को मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी। ट्रेन रुकने पर शालू उतर कर रेलवे स्टेशन पर सामान लेने चली गंई। इसी बीच ट्रेन चलने लगी। शालू ने दौड़कर ट्रेन पर चढ़ने का प्रयास किया। चलती ट्रेन में चढ़ते समय वे गिरकर नीचे चली गईं। इससे उनका पैर कट गया और गंभीर रूप से घायल हो गईं। आरपीएफ उन्हें उपचार के लिए ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर ले गई। जहां उपचार के बाद उन्हें ट्राॅमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। आरपीएफ प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ने के दौरान गिरकर महिला यात्री घायल हो गई। उसे अस्पताल भेजा गया। उसके साथ उसकी मां सफर कर रही थी।