फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Fed up with the harassment from in-laws, the young man hanged himself.

Mirzapur News: ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग होकर युवक ने फंदे पर लटक कर दी जान

Wed, 26 Nov 2025 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Fed up with the harassment from in-laws, the young man hanged himself.
कटरा कोतवाली क्षेत्र के मकरी खोह मालवीय नगर मोहल्ले में फंदे पर लटककर मृृत उपमन्यू के परिजन। स्
मिर्जापुर। कटरा के मकरी खोह मालवीय नगर निवासी उपमन्यु सिंह ने सोमवार की देर रात ससुराल वालों की प्रताड़ना के कारण फंदे पर लटककर जान दे दी। मंगलवार की सुबह फंदे पर लटकने की जानकारी होने पर भाई ने पुलिस को बुलाया। पुलिस के आने पर दरवाजा तोड़कर फंदे पर लटके व्यक्ति का शव नीचे उतारा गया।
विज्ञापन

मालवीय नगर निवासी उपमन्यू सिंह (40) अपनी मां उषा देवी के साथ रहता था। कुछ दिन पहले उसकी पत्नी अपने मायके कछवां चली गई थी। सोमवार की देर रात उपमन्यू ने फंदे से लटक कर जान दे दी। सुबह देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर मां के कहने पर बड़ा भाई अभिषेक सिंह ने जाकर देखा तो दरवाजा बंद था। झरोखे से देखा तो पंखे पर साड़ी का फंदा बना कर लटका था। अभिषेक सिंह ने बताया कि उपमन्यू मां ऊषा के साथ रहता था। मां के बैंक से मिलने वाले ब्याज के पैसे से उसका परिवार चलता था। 20 दिन पहले उपमन्यू ने मां की पिटाई की थी। इसके बाद मां का इलाज कराकर अपने पास रखा था। 12 नवंबर को उपमन्यू की पत्नी अपने मायके चली गई। ससुराल के लोग जमीन उपमन्यू की पत्नी के नाम करने की धमकी देने लगे। ऐसा नहीं करने पर उसे दहेज मामले में फंसा देंगे। सोमवार की रात भी धमकी दी गई। कोतवाल वैद्यनाथ सिंह ने बताया कि फंदे पर लटकने वाला युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ्य चल रहा था। उसका इलाज भी चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed