फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Faults found in Bio Gas Plant Inspection, reprimanded to Axien

बायो गैस प्लांट निरीक्षण में मिली खामियां, एक्सिईएन को फटकार

Wed, 12 Jan 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Faults found in Bio Gas Plant Inspection, reprimanded to Axien
पड़री। महुआरी में 26.03 लाख रुपये की लागत से बन रहे बायो गैस प्लांट के निरीक्षण में संतोषजनक कार्य न पाए जाने पर सीडीओ ने संबंधित अधिकारी को फटकार लगाई। मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस ने महुआरी में बन रहे गोबर गैस प्लांट के साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पड़री व ब्लॉक का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान सीडीओ ने कोविड -19 के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य अधिकारियों, पंचायत सहायकों के साथ बैठक कर संक्रमण की रोकथाम के लिए लोगों को टिप्स बताए। ब्लाक सभागार में हुई बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने पहाड़ी विकास खंड में लोगों का शत प्रतिशत टीकाकरण कराने पर प्रभारी चिकित्साधिकारी पड़री डॉ. आनंद कुमार के कार्यों की सराहना की। महुआरी ग्राम पंचायत में गौशाला के पास गोबर गैस प्लांट के निर्माण में गुणवत्ता सही न मिलने पर जल निगम के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए लघु सिंचाई के अवर अभियंता को जांच करने का निर्देश दिया। इस दौरान अधिशासी अभियंता जल निगम संदीप सिंह, खंड विकास अधि कारी पवन कुमार सिंह, इजहार अहमद, स्वास्थ्य चिकित्साधिकारी डॉ. नन्हे लाल, जेई धीरेंद्र प्रताप सिंह, एई संजय जायसवाल, रामदेव सरोज, राकेश तिवारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed