{"_id":"640a2893a202ec5b050631f4","slug":"father-son-injured-beaten-with-rifle-butt-for-opposing-aerial-firing-mirzapur-news-c-20-1-95669-2023-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: हवाई फायरिंग का विरोध करने पर राइफल की बट से पीटा, पिता-पुत्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: हवाई फायरिंग का विरोध करने पर राइफल की बट से पीटा, पिता-पुत्र घायल
Fri, 10 Mar 2023 12:12 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मिर्जापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मिर्जापुर
Updated Fri, 10 Mar 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
चुनार। स्थानीय थाना क्षेत्र के चुरामनपुर गांव में बुधवार की शाम मनबढ़ों ने लाइसेंसी राइफल से कई राउंड फायरिंग की। ऐसा करने से पड़ोसी ने मना किया तो पिता-पुत्र की राइफल की बट से पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल पुत्र को इलाज के लिए वाराणसी ले जाया गया। वहीं, फायरिंग का वीडियो वायरल हो गया। तहरीर मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
क्षेत्र के चुरामनपुर गांव निवासी धीरेंद्र यादव और उनके पड़ोसी राजेंद्र यादव के परिवार के बीच भूमि संबंधित विवाद चल रहा है। बुधवार की शाम राजेंद्र के भाई देवेंद्र की लाइसेंसी राइफल लेकर परिवार का युवक धीरेंद्र हवाई फायरिंग करते हुए गाली देने लगे। कई राउंड फायरिंग करने पर धीरेंद्र प्रताप और उनके पुत्र पवन ने मना किया। इस पर पांच-छह युवकों ने धीरेंद्र प्रताप और उनके पुत्र पवन को राइफल की बट व लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। इसमें पवन गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन पवन को लेकर वाराणसी चले गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्ष के लोगों को पकड़कर थाने लाई। धीरेंद्र प्रताप यादव ने तहरीर देकर बताया कि बुधवार को वह वाराणसी मंडी में दूध बेचने गया था। वहां से घर आया तो 10 से 12 लोग घर के पास बैठकर शराब पीकर गाली दे रहे थे। विरोध किया तो देवेंद्र यादव का पुत्र पंकज यादव पिता की लाइसेंसी राइफल लेकर आया और हवाई फायर करने लगा। इस बीच मनबढ़ युवकों ने कई बार फायरिंग और मारपीट की, जिससे उनका पुत्र पवन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सात लोगों को गिरफ्तार किया। कोतवाल त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि जिस राइफल से हवाई फायरिंग की गई थी, उसे जब्त कर लिया गया है। मामले में राजेन्द्र प्रसाद यादव, सुरेन्द्र प्रताप यादव, सुनील कुमार, अनिल कुमार यादव, पंकज, दीनानाथ यादव, मूसे उर्फ देवेन्द्र निवासी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।