फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Father scolded after Kovid challan, then youth dies by consuming poison

कोविड चालान के बाद पिता ने डांटा तो युवक ने जहर खाकर दी जान

Thu, 17 Sep 2020 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Father scolded after Kovid challan, then youth dies by consuming poison
जिगना। विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के गैपुरा पुलिस चौकी के पास गुरुवार की सुबह बाइक सवार का कोविड में चालान होने के बाद घर पर परिजनों ने डांट दिया। इसके बाद दोपहर में युवक ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर जान दे दिया। पहले तो परिजनों ने डाक्टर पर सही उपचार न करने का आरोप लगाया, उसके बाद शाम को चौकी प्रभारी पर चालान करने का आरोप लगाते हुए शव को सड़क पर लेकर जाम लगाने लगे। पुलिस के रोकने पर घर पर शव रखकर चौकी प्रभारी पर कार्रवाई की मांग करने लगे। सूचना पर सीओ सिटी, सीओ सदर और आस-पास के थाने की फोर्स गई। परिजन डीएम-एसपी को बुलाने और पुलिस पर कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। प्रभारी एसपी के जांच कर कार्रवाई के आश्वासन पर रात नौ बजे परिजन माने और शव पोस्टमार्टम के लिए दिया।
विज्ञापन

विजयपुर के पांडेयपुर बस्ती के निवासी सुरेश का 19 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार अपने साथी 16 वर्षीय शनि सिंह के साथ गुरुवार की सुबह पेट्रोल लेने के लिए बाइक से जा रहा था। विजयपुर धाम के पास गैपुरा चौकी प्रभारी पुलिस के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। चौकी प्रभारी ने आशीष कुमार व शनि सिंह का मास्क न पहनने पर 500-500 रुपये चालान काट दिया। आशीष कुमार पेट्रोल लेने के बाद घर गया तो एक हजार जुर्माना लगने की बात बता कर रसीद दिखाया। इस पर पिता ने फटकार लगाई तो आशीष कुमार विषाक्त सेवन कर लिया। तबियत बिगड़ने पर परिजन उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सर्रोई ले गए। जहां पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. महेंद्र चौधरी ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत खराब होने पर मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन आशीष कुमार को नटवां स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर आए। शव देख परिवार में कोहराम मच गया। पहले परिजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाए। घटना की सूचना मिलते ही सीओ सीटी अजय कुमार राय व सीओ सदर अरुण कुुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक विन्ध्याचल, जिगना थाने की पुलिस गैपुरा चौकी पर पहुंची। मृतक के पिता द्वारा डाक्टर के खिलाफ तहरीर देने के बाद पुलिस पहुंची तो परिजन पुलिस पर आरोप लगाने लगे। शव को घर पर रखकर हंगामा करने लगे। प्रभारी एसपी संजय कुमार ने परिजन और अन्य से बात कर परिजनों को जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बाइक पर तीन लोग सवार थे। गैपुरा चौकी प्रभारी ने सुबह 11 बजे बाइक सवार दो लोगों का बिना मास्क पर चालान किया। दोपहर तीन बजे युवक ने ो जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। मामले की जांच सीओ सिटी को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संजय कुमार, प्रभारी एसपी मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed