फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Father's revolver fire, son's death

पिता की रिवाल्वर से फायर, बेटे की मौत

Thu, 12 Jan 2017 12:32 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Thu, 12 Jan 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
Father's revolver fire, son's death
Firing

विज्ञापन
कटरा कोतवाली क्षेत्र के मकरी खोह मोहल्ला निवासी एक युवक को उसके ही पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से मंगलवार की देर रात गोली लग गई। गंभीर रूप से घायल युवक को जिला चिकित्सालय ले जाया गया। हालत गंभीर देख चिकित्सक ने वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। वहां उसकी मौत हो गई। 


मकरीखोह मोहल्ला निवासी विक्रम कुमार राठौर (24) मंगलवार की रात अपने कमरे में था। अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार वाले कमरे में पहुंचे तो देखा कि विक्रम तड़प रहा है और खून से लथपथ है। उसके पेट में गोली लगी थी। परिवार वाले उसे आनन फानन में जिला चिकित्सालय लाया गया। हालत चिंताजनक होते देख चिकित्सक ने उसे बीएचयू के ट्रामा सेंटर सेंटर रेफर कर दिया। उसकती बनारस में इलाज के दौरान देर शाम मौत हो गई। 
विज्ञापन



जानकारी होने पर कटरा कोतवाल अजय श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और परिवार के लोगों से पूछताछ की। गोली उनके पिता राकेश कुमार राठौर की लाइसेंसी रिवाल्वर से चली बताई जाती है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि युवक को गोली किन परिस्थितियों में लगी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने राकेश सिंह के असलहे को जब्त करते हुए उसके ऊपर मुकदमा पंजीकृत किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed