{"_id":"587681424f1c1b7940ba80f2","slug":"father-s-revolver-fire-son-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता की रिवाल्वर से फायर, बेटे की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता की रिवाल्वर से फायर, बेटे की मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Thu, 12 Jan 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
Firing
विज्ञापन
कटरा कोतवाली क्षेत्र के मकरी खोह मोहल्ला निवासी एक युवक को उसके ही पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से मंगलवार की देर रात गोली लग गई। गंभीर रूप से घायल युवक को जिला चिकित्सालय ले जाया गया। हालत गंभीर देख चिकित्सक ने वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। वहां उसकी मौत हो गई।
मकरीखोह मोहल्ला निवासी विक्रम कुमार राठौर (24) मंगलवार की रात अपने कमरे में था। अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार वाले कमरे में पहुंचे तो देखा कि विक्रम तड़प रहा है और खून से लथपथ है। उसके पेट में गोली लगी थी। परिवार वाले उसे आनन फानन में जिला चिकित्सालय लाया गया। हालत चिंताजनक होते देख चिकित्सक ने उसे बीएचयू के ट्रामा सेंटर सेंटर रेफर कर दिया। उसकती बनारस में इलाज के दौरान देर शाम मौत हो गई।
जानकारी होने पर कटरा कोतवाल अजय श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और परिवार के लोगों से पूछताछ की। गोली उनके पिता राकेश कुमार राठौर की लाइसेंसी रिवाल्वर से चली बताई जाती है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि युवक को गोली किन परिस्थितियों में लगी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने राकेश सिंह के असलहे को जब्त करते हुए उसके ऊपर मुकदमा पंजीकृत किया है।