फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Father's murdered son sent to jail

पिता के हत्यारोपी पुत्र को भेजा जेल

Sun, 30 May 2021 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Father's murdered son sent to jail
क्षेत्र के नौगवां गांव के गुलपुर मजरे में पिता की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या करने के आरोपी पुत्र को रविवार की सुबह पुलिस ने चालान कर जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी को गड़बड़ा पुल से गिरफ्तार किया था। शनिवार को मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पुत्र पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी कल्लन (45) के पास सवा बीघा जमीन है। इसमें से 10 बिस्वा जमीन वह बेच रहा था। पहली पत्नी का पुत्र रामबाबू उसे जमीन बेचने से मना कर रहा था, पर कल्लन जमीन बेचने की जिद पर अड़ा था। कल्लन ने जमीन बेचने वाले से एडवांस में पैसा लेकर बाइक खरीद लिया था। जिससे पिता-पुत्र में विवाद बढ़ गया था। शनिवार की दोपहर जब कल्लन घर में भोजन बना रहा था तभी वहां पहुंचे रामबाबू ने उसके ऊपर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दिया। कल्लन के बड़े भाई श्रीराम कोल ने शनिवार की देर शाम भतीजे रामबाबू के खिलाफ कुल्हाड़ी से वार कर भाई की हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गई। तहरीर में बताया कि मृतक भाई कल्लन की पहली पत्नी का पुत्र रामबाबू ने उसे जमीन बेचने से मना कर रहा था। नाराज होकर पुत्र ने घर में खाना बना रहे कल्लन की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दिया। सीओ लालगंज उमाशंकर सिंह ने बताया कि मृतक के बड़े भाई की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपित को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed